फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली::: तैयारियां जोरों पर, हर्बल व आर्गेनिक रंगों की ज्यादा मांग

Sat, 28 Feb 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
होली के लिए रंग पिचकारी ​खरीदते हुए ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
बाजार की हर दुकान पर सजे रंग, गुलाल, सफेद रंग की टी शर्ट पर विशेष प्रिंट करवा रहे लोग
विज्ञापन




फोटो- 1, 2

संवाद न्यूज एजेंसी



सिरसा। होली का पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों और घरों में तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्य बाजार, रोड़ी बाजार, रानियां रोड, बरनाला रोड और आसपास के क्षेत्रों में हर दुकान रंग-बिरंगे गुलाल, पिचकारियों और सजावटी सामान से सजी नजर आ रही है।



बाजार की लगभग हर दुकान पर अलग-अलग प्रकार के रंग और गुलाल सजे हुए हैं। लाल, पीला, हरा, गुलाबी और बैंगनी रंग ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। दुकानदारों ने इस बार विशेष पैकिंग में हर्बल और फूलों से बने गुलाल भी मंगवाए हैं। छोटे पैकेट से लेकर बड़े गिफ्ट पैक तक उपलब्ध हैं, जिन्हें लोग रिश्तेदारों और मित्रों को भेंट करने के लिए खरीद रहे हैं। बच्चों के लिए कार्टून थीम वाली पिचकारियां और रंगीन गुब्बारे भी खूब बिक रहे हैं।
विज्ञापन


ऑर्गेनिक और हर्बल रंगों की अधिक मांग

इस बार ऑर्गेनिक और हर्बल रंगों की मांग अधिक देखी जा रही है। लोग त्वचा और आंखों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रासायनिक रंगों से दूरी बना रहे हैं। कई ग्राहक ऐसे रंग पूछ रहे हैं, जिनमें केमिकल न हो और जो आसानी से साफ हो जाएं।
दुकानदार सुरेश कुमार का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में लोगों में जागरूकता बढ़ी है। अब वे गुणवत्ता को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऑर्गेनिक रंगों की कीमत सामान्य रंगों से थोड़ी अधिक है, फिर भी उनकी बिक्री में कमी नहीं है।



घरों में बनाई जा रही गुझिया



गृहिणियां भी होली को लेकर विशेष तैयारियों में जुटी हैं। पूजा रानी, सुमन, रोशनी देवी आदि ने बताया कि घरों में गुझिया, मठरी, नमकीन और अन्य पारंपरिक व्यंजन बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। कई परिवारों में होलिका दहन के लिए पूजा सामग्री की खरीदारी की जा रही है। लकड़ी, उपले, नारियल और रोली-मौली जैसी वस्तुओं की मांग बढ़ गई है। मंदिरों और कॉलोनियों में सामूहिक होलिका दहन की तैयारियां भी चल रही हैं।
विज्ञापन


सफेद टी शर्ट पर डिजाइन उपलब्ध

युवाओं में इस बार थीम आधारित होली मनाने का चलन भी देखने को मिल रहा है। सफेद टी शर्ट और कुर्तों की बिक्री बढ़ी है, ताकि रंगों की छटा और उभरकर दिखाई दे। कुछ दुकानों पर हैप्पी होली लिखी विशेष टी शर्ट भी उपलब्ध है। वहीं, मेरी पहली होली विद मम्मा-पापा के साथ भी देखने को मिल रही है। डीजे और साउंड सिस्टम बुकिंग की पूछताछ भी शुरू हो गई है। व्यापारियों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें