फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चौटाला मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, 7,100 रुपये का नोटों का हार गायब

Tue, 04 Aug 2026 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चौटाला गांव के मंदिर में चोरी करता हुआ युवक सीसीटीवी में हुआ कैद। सीसीटीवी 
विज्ञापन
नकाबपोश युवक ने प्रतिमा के गले से नोटों का हार उतारा, पुलिस को शिकायत का इंतजार
विज्ञापन

फोटो 25
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। उपमंडल के गांव चौटाला स्थित प्राचीन कालुनाथ शिव मंदिर में दिनदहाड़े चोरी हुई। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश युवक मंदिर परिसर में दाखिल होता दिखा। उसने कालुनाथ महाराज की प्रतिमा के सामने लगे शीशे का गेट खोला। युवक ने प्रतिमा के गले से नोटों का हार उतार लिया। इस हार में करीब 7,100 रुपये की नकदी लगी हुई थी।
विज्ञापन

युवक ने हार को अपने कपड़ों में छिपाया और फिर मंदिर से भाग निकला। घटना की सीसीटीवी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ग्रामीणों में इस चोरी को लेकर रोष देखने को मिल रहा है। लोगों ने धार्मिक स्थल पर हुई चोरी पर चिंता जताई है।
विज्ञापन

चौटाला पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने इस संबंध में बताया कि मंदिर में चोरी की घटना को लेकर अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस शिकायत का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें