फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कालांवाली में फिर चोरी, विधायक, भाजपा नेता और आमजन ने चौकी के बाहर दिया धरना

Mon, 11 Mar 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालांवाली। पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के विरोध में शहरवासियों ने पुरानी अनाजमंडी के पास बनी चौकी के बाहर धरना दिया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और अपना गुस्सा जाहिर किया। डीएसपी व थाना प्रभारी ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी। देर शाम तक लोगों का चौकी के बाहर धरना जारी रहा।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कालांवाली में चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। इसमें भी चोरों ने बड़े स्तर पर पुलिस चौकी के आसपास के ही घरों को निशाना बन रहे हैं। चोरों के हौसले इतने बढ़ चुके हैं कि जहां विधायक, भाजपा नेता और आमजन चौकी के बाहर विरोध जता रहे थे। वहीं चोरों ने एक ओर घर में चोरी करने का प्रयास किया।
बता दें कि रविवार अलसुबह भी चोर पुलिस चौकी के सामने स्थित एक घर से हजारों रुपये चोरी कर ले गए। जिसके बाद दोपहर को 2 बजे शहरवासियों ने एकत्रित होकर पुलिस चौकी के समक्ष धरना लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर शहर की धार्मिक, सामाजिक, राजनैतिक संस्थाओं के लोगोंं भी धरने पर पहुंचे। धरनारत लोगों ने डीएसपी और थाना प्रभारी बदलने के अलावा रोजाना गश्त बढ़ाने, चोरी की वारदात सुलझाने, आमजन को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करवाने की मांग की।
विज्ञापन

धरने के दौरान विधायक शीशपाल केहरवाला, आप नेता राजेंद्र सिंह देसूजोधा, जेजेपी नेता निर्मल सिंह मलड़ी, जगदीश प्रजापति, भाजपा मंडलाध्यक्ष संजय गाबा, भाजपा हलका सोशल मीडिया प्रभारी अमित जिंदल, आप नेता दर्शना कौर, कविता नागर, महेश आजाद, कांग्रेस नेता महेश झोरड़, पूर्व नपा चेयरमैन मंगत नागर, पूर्व पार्षद संजय सैन, मंगत हस्सू, पूर्व पार्षद वेद प्रकाश झंडूका, डबवाली बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान एडवोकेट दिनेश बांसल, राजेश राजू, चरणदास चन्नी, सिकंदर बाहिया, पूर्व पार्षद दर्शन, नरेश सिंगला, पवन शर्मा, एकत्रित हुए है।
धरने पर पहुंचे डीएसपी व थाना प्रभारी का हुआ विरोध

धरने के दौरान कालांवाली के डीएसपी गुरदयाल सिंह, थाना प्रभारी रामफल और सीआईए इंचार्ज राजपाल सिंह धरनास्थल पर आमजन को चोरी की वारदात सुलझाने की बात कहते हुए समझाने पहुंचे। तब धरने के दौरान डीएसपी गुरदयाल सिंह और थाना प्रभारी रामफल को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। विरोध के बाद डीएसपी गुरदयाल सिंह, थाना प्रभारी रामफल और सीआईए इंचार्ज राजपाल सिंह वहां से चले गए और आमजन एसपी डबवाली को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे।

ताला तोड़ते आरोपी को पकड़ा

वार्ड नंबर 10 मॉडर्न स्कूल वाली गली में रविवार दोपहर को एक युवक ने किसी घर के कमरे का ताला तोड़ने का प्रयास किया। मकान मालिक नवदीप सिंह मोबाइल पर जब घर की स्थिति देखी तो उसमें एक युवक दिखाई दिया। जिसके बाद अपने स्तर पर मकान मालिक ने पता किया और और को पुलिस को पकड़वाया।

दो सप्ताह में हो चुकी 8 बड़ी चोरी की वारदात

- 10 मार्च को अलसुबह चोर शहर पुलिस चौकी के पास राजू तायल के मकान की तीसरी मंजिल से सीढ़ियों का दरवाजा खोलकर घर में घुस गए। घर से करीब 18 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए।- 9 मार्च को अनाज मंडी में सतीश सिंगला की दुकान से करीब 25 हजार रुपये चोरी।
- 5 मार्च को मास्टर कॉलोनी से ही गुरप्रीत सिंह सोनी के घर से सोने के गहने, 15 हजार रुपये के कनेडियन डाॅलर चोरी कर ले गए। इसी दिन चोर उनके पड़ोसी राज सिंह मिस्त्री के घर से करीब 4 तोले सोना, 20 तोले चांदी के आभूषण और करीब 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे।
- 2 मार्च को जंगीर सिंह कॉलोनी से मास्टर गुरतेज सिंह के मकान से करीब 11 तोले सोने के आभूषण और करीब सवा लाख रुपये चोरी हो गए थे।
- 29 फरवरी को गली जंडवाली से हंसराज के घर से चोर करीब 40 तोले सोने के जेवरात और लगभग साढ़े 3 लाख रुपये चोरी कर ले गए थे। इसी दिन उनके पड़ोसी भूषण जैन के घर से चोर करीब एक लाख रुपये और एक तोले सोने की बालियां चुराकर ले गए थे। वहीं एक अन्य घर से अनिल जैन के घर से चोर एक लैपटाॅप और गल्ले से करीब 3 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें