फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गाड़ी सवार युवकों ने मेडिकल स्टोर में घुसकर की ताेडफोड़

विज्ञापन
आरोपियों द्वारा मेडिकल पर की गई तोडफ़ोड़। (
विज्ञापन
ओढां। गांव ओढां में धारदार हथियारों से लैस कार सवार कुछ युवकों ने दिनदहाड़े एक मेडिकल स्टोर में घुसकर खूब तोड़फोड़ की। आरोपी युवक करीब 15 मिनट तक मेडिकल में उत्पात मचाते रहे। शोर सुनकर मोहल्ले के काफी लोग मौके पर एकत्र हो गए। इसके चलते सभी आरोपी वापस कार में सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व भी गांव चकेरियां व सालमखेड़ा के कुछ युवकों ने इस मेडिकल स्टोर पर तोड़फोड़ की थी। सूचना के बाद ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी है। ओढां में पुरानी अनाज मंडी में स्थित शिव फार्मेसी नामक मेडिकल स्टोर पर कार्य करने वाले युवक लवप्रीत ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे वह मेडिकल खोलकर साफ-सफाई कर रहा था। इसी दौरान वहां एक कार आकर रुकी। कार में 4-5 युवक सवार थे जिनके पास तलवार व कापे थे।

उक्त युवक एकदम से कार से उतरे और मेडिकल मुख्य शीशा तोड़ दिया। फिर उक्त युवक अंदर घुसे और मेडिकल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। लवप्रीत ने बताया कि इस दौरान उसने अंदर बने केबिन में घुसकर जान बचाई। हालांकि, मेडिकल के अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन घटना के समय लाइट न होने के चलते कैमरे बंद थे।
विज्ञापन


मेडिकल संचालक अमनदीप सिंह ने बताया कि घटना के समय वह अपने घर पर और मेडिकल पर कार्य करने वाला युवक लवप्रीत मेडिकल खोलकर सफाई कर रहा था। लवप्रीत ने जब उसे इस बारे सूचना दी तो वह मौके पर आया। लवप्रीत ने बताया कि वह आरोपियों में से एक युवक को पहचानता है जोकि गांव ओढां का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें