फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से होते हैं काम, वह हमारी, दावे करने वाले 3 माह बाद धरने पर नजर आएंगे : कांडा

Thu, 10 Oct 2024 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। विधानसभा चुनाव में हारने के बाद प्रत्याशियों ने कारणों की समीक्षा करनी शुरू कर दी है। बुधवार को हलोपा प्रत्याशी गोपाल कांडा ने पार्टी कार्यालय में समर्थकों के साथ बैठक की। उन्होंने चुनाव के दौरान गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए कहा कि जिन अधिकारियों व कर्मचारियों ने गड़बड़ी की उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

गोपाल कांडा ने कहा कि प्रदेश में सरकार भारतीय जनता पार्टी की आई है। सरकार ने ही सारे काम करने होते है और हमारी सेवा शहर के लिए जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जिने लोगों को बड़े-बड़े दावे किए हैं। लोगों को नौकरियां देने के सपने दिखाए हैं। मैं दावा करता हूं तीन महीने बाद वे डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि काम सरकार ने करने होते है और सरकार हमारी है।
विज्ञापन


गोपाल कांडा ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने को लेकर खुशी जताई गई। कांडा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस मुक्त प्रदेश के लिए जनादेश दिया है। कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है। सिरसा की जनता ने 72 हजार वोट उन्हें दिए है, वे सदैव आभारी रहेंगे।

भले ही वे चुनाव में हार गए, लेकिन सरकार उनकी ही बनी है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में वे बिना शर्त भाजपा की सरकार के साथ खड़े रहे। उन्होंने कहा कि जिस दिन मुख्यमंत्री शपथ लेंगे उस दिन सिरसा में दिवाली मनाई जाएगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा, भाजपा के वरिष्ठ नेता रोहताश जांगड़ा, इनेलो के शहरी जिला प्रधान गंगराम बजाज, जिला प्रधान जयसिंह कुसुम्बी, युवा नेता लखराम कांडा, धवल कांडा, धैर्य कांडा मौजूद रहे।
विज्ञापन


पूर्व विधायक अभय चौटाला ने बनाई दूरी

ऐलनाबाद के पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला हार के बाद बहुत कम कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। अभी वे दूरी बनाए हुए हैं। रानियां सीट से विजेता बेटे अर्जुन चौटाला और डबवाली से जीतने वाले आदित्य देवीलाल चौटाला को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें