फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नागरिक अस्पताल में थायराइड जांच मशीन एक महीने से खराब, मरीजों को निजी लैब में करवानी पड़ रही जांच

Thu, 06 Mar 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में सैंपलिंग कक्ष के बाहर खड़े मरीज।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। नागरिक अस्पताल में पिछले एक माह से थायराइड जांच मशीन खराब होने के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। उनको जांच के लिए निजी लैब की मदद लने पड़ रही है, जहां मरीजों को 300 से 500 रुपये तक भुगतान करना पड़ रहा है। वहीं जिन मरीजों के पास इतने पैसे नहीं हैं, वैसे लगभग 60 मरीजों को हर रोज उदास होकर घर लौटना पड़ रहा है।

जिला नागरिक अस्पताल की दूसरी मंजिल पर मरीजों की थायराइड जांच के लिए विशेष सुविधा दी गई है। यहां पर जांच के लिए लैब बनाई गई है। मशीन खराब होने के कारण एक माह से प्रतिदिन 60 के करीब मरीज बिना जांच के ही वापस लौट रहे हैं। यही नहीं जांच के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को भी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी में उनको जांच करवाने के लिए निजी लैब में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन






नागरिक अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि पहले भी कई बार यह मशीन खराब हो चुकी है। मशीन को दुरूस्त करने के लिए दिल्ली से इंजीनियर बुलाए गए थे लेकिन यह मशीन पुरानी होने के कारण बार-बार खराब हो रही है।



-

गर्भवती महिलाएं हो रहीं परेशान

नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आने वाली महिलाओं में थायराइड की जांच के अक्सर चिकित्सक लिख देते हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को मशीन खराब होने पर परेशानी उठानी पड़ती है। अधिकतर महिलाएं बिना जांच के ही लौट जाती है। इमरजेंसी में गर्भवती महिलाओं को निजी लैब में जांच करवानी पड़ती है।


कोट्स

मशीन में तकनीकी खराबी आई है। ठीक करने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया है। जल्द ही मशीन को ठीक करके मरीजों की जांच शुरू कर दी जाएगी। वहीं, नई मशीन को लेकर भी उच्च विभाग को पत्राचार किया गया है। -डॉ. महेंद्र भादू, सिविल सर्जन ,नागरिक अस्पताल सिरसा।



:::::::::::::::::::::::::::::::::::::
परेशानी मरीजों की जुबानी

नागरिक अस्पताल में थायराइड की जांच के आए थे। सैंपल देने के लिए जब लैब में गए तो कर्मचारियों ने बताया कि थायराइड मशीन खराब पड़ी है। जांच नहीं हो पाएगी। - कल्लो देवी , गांव भंगू।
विज्ञापन


-
अस्पताल में जांच के लिए आई थी। पता चला कि मशीन खराब है। अब जांच के लिए निजी लैब जा रही हूं। - सुखदीप कौर।
-
चिकित्स्क ने थायराइड की जांच के लिए बोला था। जांच के लिए नागरिक अस्पताल पहुंची तो पता चला कि मशीन खराब है। निजी लैब से ही जांच करवानी पड़ेगी। कुलविंद्र कौर, मरीज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें