फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों और अधिकारियों की तीसरी बैठक भी रही विफल, आज किसान सुबह 9 से 11 बजे तक नेशनल हाइवे तीन जगह करेंगे जाम

विज्ञापन
बरनाला रोड पर धरना देकर बैठे किसान - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। पांच युवा किसानों की रिहाई को लेकर प्रशासन और किसानों की 11 सदस्यीय कमेटी के बीच मंगलवार को दोबारा बैठक हुई। हालांकि एक घंटा चली बैठक बेनतीजा रही। ऐसे में किसानों ने बुधवार को नेशनल हाइवे पर तीन जगह रोड जाम करने घोषणा कर दी।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर तीन बजे लघु सचिवालय में उपायुक्त अनीश यादव, एसपी अर्पित जैन व एसडीएम जयबीर यादव की किसानों की 11 सदस्यीय कमेटी के साथ बैठक शुरू हुई। अधिकारियों ने पांचों युवाओं की रिहाई के लिए उन्हें कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेने के लिए कहा। परंतु किसानों ने कहा कि प्रशासन उनकी जमानत करवाने में सहयोग करें। इस पर अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन इसमें कोई सहयोग नहीं कर सकता। वे अपना वकील करें और अदालत जो फैसला करेंगी, वो ही सबको मान्य होगा। किसान इस बात पर सहमत नहीं हुए। प्रशासन ने किसानों से कहा कि बारिश के मौसम के कारण वे अपना धरना स्टेडियम में ले जाए। जवाब में किसानों ने कहा कि सरकार पहले केस रद्द करें। अन्यथा वे अपना धरना मौजूदा जगह पर ही जारी रखेंगे। अधिकारियों ने किसानों से कहा कि अनशन पर बैठे किसान बलदेव सिंह सिरसा की खराब होती तबीयत के चलते उनका इलाज करवाए, परंतु किसानों ने कहा कि उनका अनशन जारी रहेगा। किसानों ने कहा कि जब तक पांचों युवाओं की रिहाई नहीं होती, तब तक उनका अनशन और आंदोलन जारी रहेगा। कोई नतीजा न निकलने के कारण किसान बैठक से वापस लौट आए। इसके बाद किसान नेताओं ने धरना स्थल से बुधवार को सुबह नौ से 11 बजे तक भावदीन टोल प्लाजा, पंजुआना रोड और खुईया मलकाना टोल प्लाजा पर जाम लगाने की घोषणा कर दी। किसान नेताओं ने कहा कि पांचों युवाओं से देशद्रोह की धारा हटाने और उनकी रिहाई से अतिरिक्त कोई फैसला स्वीकार नहीं करेंगे।
धरने पर बैठी महिलाओं पर कमेंट करने वालों पर कार्रवाई की मांग
किसानों ने एसपी अर्पित जैन को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कि धरने पर शामिल महिलाओं पर सोशल मीडिया में एक व्यक्ति द्वारा टिप्पणी की गई। किसानों ने एसपी को उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बलदेव सिंह सिरसा का वजन हुआ कम
धरने पर बैठे बलदेव सिंह सिरसा का अनशन तीसरे दिन में पहुंच गया। रविवार को जब बलदेव सिंह का अनशन पर बैठे थे, तब तक वजन करीब 84.500 ग्राम था, परंतु मंगलवार को उनका वजन 79 किलोग्राम हो गया। उनका वजन करीब साढ़े पांच किलो कम हो गया।
किसानों को राय दी गई कि वे आरोपियों की जमानत के लिए अदालत में अपना पक्ष रखें। मुकदमा रद्द करवाना प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। बातचीत आगे भी जारी रखेंगे, किसान अपना आंदोलन शांतिपूर्वक रखें, ताकि आम जनता को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

-अनीश यादव, उपायुक्त सिरसा।

प्रशासन के साथ बैठक करने के बाद बाहर आते हुए किसान।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें