फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम लगने के कारणों का निरीक्षण करने नहीं पहुंची टीम

विज्ञापन
बस स्टैंड के समक्ष लगाया गया बैरिकेड और लगी ऑटो की भीड़। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा शहर में जाम लगने के कारणों का पता लगाने के लिए उपायुक्त ने रोडवेज महाप्रबंधक और यातायात थाना प्रभारी की ड्यूटी लगा रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए थे। लेकिन वीरवार को टीम निरीक्षण करने के लिए मुख्य मार्ग पर नहीं पहुंची। ऐसे में शहर के मुख्य रोड और चौक चौराहों पर भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

यातायात पुलिस की ओर से चौक चौराहों पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए बैरिकेड् लगाए गए हैं। लेकिन अब यह बैरिकेड ही जाम का कारण बने हुए दिखाई दे रहे हैं। शहर के चौक व मेन रोड पर बैरिकेड लगे होने के कारण घंटों तक जाम लगा रहता है। चौकों पर बैरिकेड लगे होने के कारण शाम व दोपहर के समय में जाम की स्थिति अधिक उत्पन्न हो जाती है। हालांकि यातायात पुलिस ने जाम की स्थिति से निपटने के बाजार को भी वन वे किया है। लेकिन शहर के परशुराम चौक के एक तरफ बैरिकेड लगे होने के कारण वाहन चालकों को घूमकर दूसरी तरफ जाना पड़ता है।
बस स्टैंड के समक्ष लगती है ऑटो चालकों की भीड़, लगता है जाम
हिसार रोड स्थित बस स्टैंड के समक्ष दिनभर ऑटो चालकों को भीड़ लगी रहती है। जिसके कारण यहां पर आवाजाही प्रभावित रहती है। ऐसे में यहां पर दिनभर वाहनों का लंबा जाम लगा रहता है। वहीं बस चालक भी यात्रियों को सवार करवाने के लिए बस स्टैंड से बाहर बस को रोक देते है। जिसके कारण आवाजाही प्रभावित रहती है। यातायात पुलिस की ओर से वाहनों की आवाजाही को सूचारु करने के लिए अलग से बैरिकेड भी लगाए गए हैं। लेकिन अब वह बैरिकेड भी जाम की स्थिति उत्पन्न कर रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक की ओर से नहीं किया गया शहर का निरीक्षण
बीते दिन बुधवार को उपायुक्त अनीश यादव ने रोडवेज महाप्रबंधक के साथ बैठक कर उन्हें शहर की स्थिति का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। लेकिन वीरवार को रोडवेज महाप्रबंधक शहर का निरीक्षण करने के लिए नहीं पहुंचे। जिसके कारण अब अधिकारियों की ओर से शुक्रवार को शहर का निरीक्षण किया जाएगा और इसके बाद रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त को सौंपी जाएगी।
शहर में निरीक्षण करने के लिए रोडवेज महाप्रबंधक की ओर से संपर्क नहीं किया गया। जिसके कारण शहर का निरीक्षण नहीं हो पाया। महाप्रबंधक की ओर से सूचना देने के बाद निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, यातायात थाना प्रभारी सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें