फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गुरु तेग बहादुर की शिक्षाओं पर विस्तार से डाला प्रकाश

विज्ञापन
सिरसा। सेमिनार को संबोधित करते मुख्य वक्ता डॉ. प्रीत कौर। स्कूल
विज्ञापन
सिरसा। शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर प्रेरक सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गुरुजी के जीवन दर्शन, निस्वार्थ सेवा, मानवाधिकारों की रक्षा और उनके अद्वितीय बलिदान की भावना को छात्राओं तक पहुंचाना रहा। सेमिनार में मुख्य वक्ता डॉ. प्रीत कौर, एसोसिएट प्रोफेसर, गवर्नमेंट नेशनल गर्ल्स कॉलेज सिरसा रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने गुरु तेग बहादुर की शिक्षाओं धर्म की रक्षा, मानवता का उत्थान और निडर होकर सत्य के मार्ग पर चलने पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरुजी का बलिदान संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में छात्राओं ने भी आध्यात्मिक माहौल बनाते हुए गुरुओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
दिलशान कौर ने श्लोक उच्चारण, साक्षी ने कविता पाठ से सभी को मंत्रमुग्ध किया। वहीं, गुरप्रीत और हरजोत की ओर से सब के सिर पर तू स्वामी शब्द कीर्तन किया। प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर का जीवन साहस, करुणा और सहनशीलता का प्रतीक है। आईक्यूएसी निदेशक डॉ. रिशु तोमर ने विद्यार्थियों को गुरु की शिक्षाओं को व्यावहारिक जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा ने मुख्य अतिथि का सम्मान किया। सेमिनार का संचालन पंजाबी विभाग की तजिंदर कौर ने किया। इस अवसर पर डॉ. मोनिका, पूनम धमीजा, डॉ. नीरजा और अनुपमा सहित कॉलेज का संपूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें