फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंतन की शक्ति को विकसित करती है कहानी : शर्मा

विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्पां में बच्चों को लेखन कला का ज्ञान देते हुए
विज्ञापन
सिरसा। विद्यालय प्रांगण में भारतीय भाषा समर कैंप के अंतर्गत पांचवें दिन की गतिविधियां उत्साहपूर्वक संपन्न हुईं। इस अवसर पर बच्चों को कहानी लेखन की कला से अवगत कराया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभकरण शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कहानी केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि एक ऐसी कला है, जो बच्चों में सृजनात्मकता, नैतिकता और चिंतन की शक्ति को विकसित करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई-नई कहानियों के माध्यम से हम बच्चों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। उनकी कल्पनाशक्ति को पंख दे सकते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी नरेश कुमार ग्रोवर ने कहा कि कहानियां न केवल संस्कार देती हैं, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान करती हैं। एक अच्छी कहानी बच्चों के चरित्र निर्माण का आधार बन सकती है।
उन्होंने विभिन्न विषयों पर दस प्रेरक कहानियां सुनाकर बच्चों को प्रेरित किया और उनसे सीख लेने का संदेश दिया। बच्चों ने भी मौके पर ही स्वयं की कहानियां बनाईं और कहानी लेखन की कला में भागीदारी कर अपनी रचनात्मक क्षमता का विकास किया। इसके अतिरिक्त बच्चों ने लोकगीतों और प्रेरक गीतों के माध्यम से अपनी गायन प्रतिभा को भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

एकादशी के पावन अवसर पर विद्यार्थियों ने नज़दीकी गांव में लगी छबील का आनंद लिया और डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में जाकर स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने पार्क में फैली झाड़ियों, पत्तों व कूड़े-कचरे को एकत्र कर डस्टबिन में डाला और स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में विद्यार्थियों ने घर से लाए हुए विभिन्न व्यंजन सांझा किए और स्वाद एवं खानपान की विविधता को भी अनुभव किया। साथ ही मेडिटेशन व प्रेरक गीतों के माध्यम से मानसिक शांति व आत्म-चिंतन का अभ्यास किया। आयोजन में प्रवीण कुमार, सुखविंदर सिंह, संदीप कुमार, सरोज रानी, रचना मेहता आदि अध्यापक-अध्यापिकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें