फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति का जगाएंगे जज्बा, संस्कृति की दिखेगी झलक

विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर प्रस्तुती देने के लिए रिहर्सल करते हुए विद्यार्थी।
विज्ञापन
सिरसा। जिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संस्थाओं में कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जगह-जगह भवनों को तिरंगे रंगों की झालरों, बैनरों और रोशनी से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा, जहां मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। स्कूली बच्चों की ओर से देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभाग अपनी उपलब्धियों की झांकी भी पेश करेंगे। गांवों और कस्बों में पंचायत भवनों, स्कूलों और चौपालों पर भी ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष योजना बनाई है।
वहीं, बाजारों में तिरंगे झंडे, बैज और अन्य सामान बिक्री जोरों पर है। जिले में स्वतंत्रता दिवस खंड स्तर व स्कूल स्तर पर मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विद्यालयों में रिहर्सल शुरू हो चुकी है। बच्चे देशभक्ति गीत, कविताएं, नृत्य और नाटकों की तैयारी में व्यस्त हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से भी अवगत करा रहे हैं।
विज्ञापन


फुल ड्रेस रिहर्सल 13 को

जिला मुख्यालय में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थी सांस्कृति प्रस्तुती देंगे। इसके लिए शहर की 9 स्कूलों का चयन किया गया है। इन स्कूलों के विद्यार्थी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। 13 अगस्त को सभी स्कूलों के विद्यार्थी शहीद भगत सिंह स्टेडियम में फुल-ड्रेस रिहर्सल होगी।

शहर की इन संस्थाओं के विद्यार्थी देंगे प्रस्तुति

विद्यालय कार्यक्रम विद्यार्थियों की संख्या

- हेलन केलर दृष्टि बाधित विद्यालय सिरसा - ग्रुप सांग- मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तूं, - 35

- प्रयास एवं आरकेजे श्रवण वाणी दिव्यांग केंद्र - गीत- ए वतन, ए वतन... - 45

- सेंट जेवियर स्कूल -नृत्य -आओ पधारो सा... - 50

- द सिरसा स्कूल, -क्लासिक योग, मैं रहूं या ना रहूं, भारत ये रहना चाहिए... - 35

- डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल -राजस्थानी नृत्य, खम्मा घणी -50

- एवी इंटरनेशनल स्कूल - एक्रोबेटिक्स, थीम सांग - 20

- विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल - हरियाणवी नृत्य, बारोठी की बाट लागरी -40

- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय - गिद्दा- असी फौजी पुत पंजाब दे... -50

- श्रीराम न्यू सतलुज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय - राष्ट्रीय गान - 60







स्वतंत्रता दिवस को लेकर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम में 9 स्कूलों की टीमें भाग लेगी। 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी। - शशि सचदेवा, कोऑर्डिनेटर, सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें