फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आनंद विहार का आनंद गायब, कच्चे रास्तों पानी व सीवरेज ओवरफ्लो ने बढ़ाई मुसीबत

विज्ञापन
आनंद विहार की कच्ची गलियां।
विज्ञापन
सिरसा। शहर का पॉश एरिया माने जाने वाले आनंद विहार में समस्याओं के चलते इन दिनों लोगों का आनंद भंग हो रहा है। यहां के निवासियों को पेयजल, कच्ची सड़कों, सीवरेज ओवरफ्लो व बिजली की झुकी तारों की समस्या के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार- बार शिकायतों और धरने प्रदर्शन के बाद भी आज तक आश्वासनों के सिवा कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन

आनंद विहार निवासी संदीप, लालचंद, राहुल और सुभाष ने बताया कि आनंद विहार में समस्याएं ही समस्याएं हैं। नेता चुनावों में वोट लेने के लिए आ जाते हैं और वोट के लिए बड़े-बड़े दावे कर जाते हैं, लेकिन वोट लेने के बाद कोई सुध नहीं लेने आता। यहां तक कि आज तक हमारी समस्या सुनने न कोई चेयरपर्सन आया है न कोई सांसद और न कोई विधायक, हम तो भगवान भरोसे हैं। वहीं, सुभाष ने बताया कि वार्ड की एमसी हमारी समस्या के लिए जरूर लड़ती हैं, लेकिन प्रशासन और कर्मचारियों की लापरवाही के कारण समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है।

कई गलियों में नहीं डली है पेयजल लाइन

आनंद विहार में दो हजार की आबादी है। 50 के करीब ऐसे घर हैं जहां आज तक पानी तक नहीं पहुंचा है, जबकि पानी तो मूलभूत जरूरत है। इन घरों में करीब 300 लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ता है। हैरानी की बात तो यह है कि कई गलियों में तो अभी तक पीने के पानी की पाइप नहीं डाली गई है। सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या तो सब जगह है, बार-बार लाइन ब्लॉक होने कारण सीवरेज बैक मारते हैं। बिजली के झुके तारों के कारण आए दिन हादसों का डर बना रहता है। बिजली विभाग में शिकायत के बाद भी पुराने छोटे पोल को हटाने के बजाय नए पोल तो लगा दिए पर अभी तक तारों को पोल से नहीं जोड़ा गया है। ऐसे में हादसों का डर बना रहता है। वहीं, अधिकतर गलियां कच्ची हैं। इसके कारण बारिश के दिनों में इनसे गुजरना मुश्किल हो जाता है। कई बार इस संबंध में नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं। वे बजट न होने का कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन



सीवरेज ओवरफ्लो के कारण गंदगी पसरी रहती है। कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं। कर्मचारी आते हैं खानापूर्ति करके चले जाते हैं। स्थायी तौर पर कोई समाधान नहीं हैं। - सचिन हुड्डा, स्थानीय निवासी।

बिजली विभाग ने बिजली के झुके तारों को देखते हुए नए खंबे तो लगा दिए हैं, लेकिन उन पर अभी तक तारों को नहीं लगाया गया है। इससे स्थिति वैसे की वैसे है। ऐसे में हादसे होने का डर बना रहता है। - राजेश, स्थानीय निवासी।

गली में पेयजल की पाइप डाली जानी थी, लेकिन न तो पाइप डाली गई न गली बन पाई। पेयजल और गली कच्ची होने से लोग परेशान हैं।जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देकर समाधान के लिए कदम उठाना चाहिए।
- मूर्ति, स्थानीय निवासी।

-
जिस गली में हम रहते हैं उसमें सभी सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारी रहते हैं। गली में सीवरेज की समस्या रहती है। कई बार अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। जतिन, स्थानीय निवासी।


आनंद विहार में काफी समस्याएं हैं। इस संबंध में हाउस की बैठक में भी बातचीत की गई है। वहीं, सीवरेज की समस्या के बारे में कई बार शिकायत कर चुके हैं। बिजली के पोल के लिए विभाग में अधिकारियों का कहना है कि पुराने खंबों को उखाड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया होगी, जिसके बाद कार्रवाई हो्गी। अधिकतर गलियां कच्ची हैं, उनके बारे में भी विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। - चंचल रानी, पार्षद, वार्ड 02
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें