फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थडे़ तुड़वाने पहुंचे ईओ से कांग्रेसियों की झड़प

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर रविवार को हिसार रोड स्थित स्थित गांधी नर्सिंग होम वाली गली में घरों के बाहर बने अवैध थड़ों को तोड़ने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे नगर परिषद के ईओ बीएन भारती की कांग्रेस नेताओं के साथ झड़प हो गई। ईओ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं ने उनके साथ हाथापाई की, जिसकी शिकायत वे उपायुक्त से करेंगे। उक्त गली में लोगों ने नाजायज तौर पर घरों के बाहर थडे़ व रैंप का निर्माण कर रखा है।
विज्ञापन


बीते वर्ष 12 अगस्त को अदालत ने नगर परिषद को इसे तोड़ने के आदेश दिए। रविवार को ईओ बीएन भारती नप कर्मचारियों के साथ जेसीबी मशीन लेकर गांधी नर्सिंग होम वाली गली में पहुंचे। कोर्ट के आदेश में सारी कार्रवाई पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में की जानी थी। शहर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और नायब तहसीलदार जगदीश चंद की देखरेख में नाजायज थडे़ तोड़ने का कार्य कर्मचारियों ने शुरू कर दिया। गलीवासी इस कार्रवाई का विरोध करने लगे। गलीवासियों ने इस कार्रवाई की सूचना कांग्रेस नेताओं को दी। सूचना पाकर नवीन केडिया, भूपेश मेहता, पूर्व पार्षद गुरनाम सिंह मौके पर पहुंचे और ईओ बीएन भारती से उलझ गए। ईओ ने कांग्रेसी नेताओं को समझाया कि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हो रही है और आदेशों का पालन होकर रहेगा। कांग्रेसियों को ईओ का जवाब रास नहीं आया और वे उनके साथ दुर्व्यवहार पर उतर आए।

गलीवासियों ने अदालत में याचिका दायर करने वाले अमरदीप कंबोज के घर समक्ष धरना दे दिया। भारी पुलिस बल के बीच नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीएन भारती कोर्ट के फैैसले को अमल में लाते हुए पूरी गली में बने अवैध थड़ों पर जेसीबी चलवा दी। ईओ ने कहा कि नेताओं ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया है और वे इसकी शिकायत डीसी व एसपी से करेंगे। उधर, गलीवासियों का कहना है कि जेसीबी ने सीवरेज व पानी की पाइप लाइन तोड़ डाली। नगर परिषद ने इसका पुनर्निर्माण करने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


दर्ज हो सकता है केस
कांग्रेस नेताओं ने अदालत के आदेश पर हो रही कार्रवाई के दौरान नप के कार्यकारी अधिकारी बीएन भारती के साथ दुर्व्यवहार किया और सरकारी कार्य में बाधा डाली। भारती इसकी शिकायत एसपी व डीसी से करने वाले हैं। भारती अपनी शिकायत में जिस कांग्रेसी नेता का नाम लेंगे, उसके खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज होगा। वे भी मौके पर ही थे। शिकायत अभी तक उन्हें नहीं दी गई है।
मौजी राम, शहर थाना प्रभारी

पाइप लाइन ही दिखाई थी
कांग्रेस नेता नवीन केडिया ने कहा कि ईओ के आरोप निराधार हैं। उन्होंने ईओ का हाथ पकड़कर उन्हें सीवर की वह पाइप लाइन दिखाई थी, जो इस कार्रवाई के दौरान टूट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें