फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालांवाली में खुला हुड्डा का पिटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को कालांवाली में आयोजित सब डिवीजन धन्यवाद रैली में दिल खोलकर सौगातों की बरसात की। एक ओर जहां रोड़ी और बड़ागुढ़ा को उप तहसील का दर्जा देने की घोषणा की, वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने, कालांवाली से चंडीगढ़ तक बस सेवा शुरू करने, गौशाला को 21 लाख रुपये देने, कालांवाली गांव को विकास के लिए पांच करोड़ और नगरपालिका कालांवाली को ढाई करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश की जनता स्वयं को ठगा महसूस कर रही है। भाजपा और इनेलो ने लोगों को गुमराह करके वोट हासिल किए थे। उन्होेंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर प्रहार करते हुए कहा कि बीजेपी ने एक विशेष व्यक्ति के खिलाफ देशभर ऐसा माहौल खड़ा किया, जिससे लोगों को लगा कि उक्त व्यक्ति के पास जादू की छड़ी है। तीन दिनों के भीतर देश की जनता के सामने सच्चाई आ गई है। जनता अब बीजेपी व इनेलो नेताओं के बहकावे में नहीं आएगी और हरियाणा प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। हुड्डा ने इनेलो नेताओं पर प्रहार करते हुए कहा कि इनेलो ने लोकसभा चुनाव में मोदी के नाम पर वोट मांगे थे। इनेलो ने हमेशा ही जनता को ठगने व गुमराह करने का काम किया है। वर्ष 1999 से 2005 तक प्रदेश में चौटाला सरकार थी। अपने शासनकाल में चौटाला सरकार ने एक भी काम किसान हितोें के लिए नहीं किया। कर्जा माफी से लेकर वृद्धा पेंशन के मामले मेें चौटाला सरकार फेल साबित हुई।

कांग्रेस सरकार के विकास को आंकड़ों की जुबानी गिनाते हुए मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि इनेलो सरकार मेें सिरसा के विकास पर 749 करोड़ 49 लाख रुपये खर्च हुए और मौजूदा कांग्रेस सरकार में अब तक तीन हजार 896 करोड़ 13 लाख 78 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। कालांवाली के विकास में इनेलो सरकार के दौरान मात्र 143 करोड़ 64 लाख रुपये खर्च हुए और कांग्रेस सरकार में 544 करोड़ 80 लाख 64 हजार रुपये खर्च किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में गुजरात मॉडल की जहां तक बात है तो प्रदेश का एक भी सांसद संसद में बयान नहीं देता। सच्चाई ये है कि गुजरात मॉडल हरियाणा में चल नहीं सकता क्योंकि गुजरात में वृद्धा पेंशन 400 रुपये और हरियाणा में एक हजार रुपये है। हरियाणा में किसानों को दस पैसे प्रति यूनिट बिजली मिल रही है और गुजरात व मध्यप्रदेश में किसानों को इससे बीस गुणा दामों पर बिजली दी जाती है। उन्होेंने कहा कि सिखों की मांग रविवार पूरी कर दूंगा और विस चुनाव में पार्टी जिसको टिकट दे उसे जरूर जीताकर विधानसभा में भेजो। मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर, रणजीत सिंह, डॉ. केवी सिंह, मनीराम केहरवाला, ओपी केहरवाला, होशियारी लाल शर्मा, भूपेश मेहता, पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल, आनंद बियाणी, शीशपाल केहरवाला, कुलदीप गदराना, नवीन केडिया, मलकीत खोसा सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


एक साथ लडे़ तो जीत पक्की
रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि एक माह के अंदर ही प्रदेश की जनता की आस्था कांग्रेस में दिखाई दे रही है। पूरी पार्टी एक साथ मिलकर चुनाव लडे़ तो कोई हमें हरा नहीं सकता। जनता भी अब कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में प्रदेश सरकार राज्य के हर क्षेत्र का विकास किया है। जहां तक सिरसा की बात है तो पिछले 40 सालों में कांग्रेस सरकार ने यहां सबसे ज्यादा विकास कार्य करवाए हैं। उन्होेंने कहा कि जब दिल्ली में अलग गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी बन सकती है तो हरियाणा में क्योें नहीं। बीजेपी ने लोस चुनाव में सिखोें की मांग का समर्थन किया और अब जीत के बाद बीजेपी सिखों की मांग का विरोध कर रही है। लोस चुनाव में जनता से गलती हो गई लेकिन विस चुनाव में नहीं होगी। जो लोग पार्टी छोड़कर चले गए थे वे दोबारा कांग्रेस में आना चाहते हैं।

आंदोलन के लिए तैयार रहे नेता
अशोक तंवर ने कहा कि सिरसा में लोगों ने अयोग्य को वोट दे दिया। सिरसा सांसद विकास करवाने की बात करता है, कालांवाली व डिंग स्टेशन में रेलगाड़ी का ठहराव बंद करने की बात चल रही है लेकिन इनेलो सांसद चुप्पी साधे बैठा है। उन्होंने सिरसा के कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं से आह्वान कि अगर इन स्टेशनों पर रेलगाड़ी का ठहराव बंद हुआ तो आंदोलन के लिए तैयार रहें। पूर्व सांसद तंवर ने कहा कि उनके प्रयासों से इन स्टेशनों पर एक्सप्रेस रेलगाड़ी का ठहराव शुरू हुआ था। इसे कभी भी बंद नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


ये मिली सौगात
-रोड़ी, बड़ागुढ़ा को उप तहसील का तोहफा।
-कालांवाली गौशाला को 21 लाख रुपये।
-एक सप्ताह में कालंवाली से चंडीगढ़ बस सेवा शुरू।
-कालांवाली पीएचसी को सीएससी दर्जा मिलेगा।
-तिगड़ी खरीफ चैनल निर्माण की घोषणा।
-पनिहारी में सरकार करेगी घग्घर पुल का निर्माण।
-गांव कालांवाली में पानी की टंकी का निर्माण।
-गांव कालांवाली के विकास के लिए पांच करोड़ रुपये।
-कालांवाली नगरपालिका को ढाई करोड़ रुपये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें