बारिश के दौरान भी शहर से निकाली गई श्रीश्याम बाबा की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।
सिरसा। श्री खाटू श्याम मंदिर के 11वें स्थापना दिवस समारोह के लिए श्याम भक्तों में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शुक्रवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो प्रमुख बाजारों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का इत्र वर्षा से स्वागत किया गया। बारिश में भी श्रद्धालु शोभायात्रा में डटे रहे।
समारोह का शुभारंभ धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। इस अवसर पर अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल कांडा ज्योति प्रचंड करेंगे जबकि गोविंद कांडा द्वारा बांसुरी पूजन किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में देश-प्रदेश के प्रसिद्ध भजन कलाकार बाबा श्याम का गुणगान करेंगे। भजन सम्राट विजय राजपूत और अनिल शर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं राजस्थान से आए कलाकार भी धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
मंदिर प्रधान सुरेंद्र फाड़िया ने बताया कि समारोह को भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर मंदिर समिति के उपप्रधान संजय सैनी, मनीष जागड़ा, बृज लाल सैनी, राकेश तलवाड़िया, राजू पहलवान, नोरंग बंसल, मनीष सोनी, मोहन सैनी माैजूद रहे।