फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में ‘काली चीनी’ ने मचाया हड़कंप

Sat, 18 Oct 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कुरंगावाली के राजकीय उच्च विद्यालय में शुक्रवार सुबह स्कूल लगते ही उस समय सनसनी फैल गई जब स्कूल की स्वीपर ने चाय बनाने के लिए चीनी का डिब्बा खोला।
विज्ञापन


डिब्बे में ‘काली चीनी’ होने की चर्चा कुछ ही देर में गांव में जा पहुंची और लोग एकत्र हो गए। सूचना पर रोड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और डिब्बे को कब्जे में लेकर सील कर दिया

कथित चीनी का नमूना जांच के लिए भेजने की बात कही। चीनी के डिब्बे में क्या है इसका पता फिलहाल जांच के बाद ही चलेगा।

जानकारी के अनुसार गांव कुरंगावाली के राजकीय उच्च विद्यालय में शुक्रवार सुबह स्वीपर मनजीत कौर द्वारा सफाई करने हेतु तसले की मांग की गई।

इस पर चपरासी सुरजीत सिंह ने किचन खोलकर उसे तसला दे दिया और किचन को खुला छोड़ दिया।

थोड़ी देर बाद जब स्वीपर मनजीत कौर ने स्टाफ के लिए चाय बनाने के लिए किचन से चीनी का डिब्बा खोला तो डिब्बे में रखी ‘काली चीनी’ देख कर चकित रह गई।

उसमें अजीब सी दुर्गंध आ रही थी। स्वीपर ने इसकी जानकारी प्रिंसिपल व अन्य को दी। जहरीले पदार्थ का संदेह व्यक्त करते हुए इसकी सूचना गांव के गणमान्य व्यक्तियों व पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी शिवचरण ने उक्त डिब्बे को कब्जे में लेते हुए जांच के लिए भिजवाने की बात कही है।
चर्चाओं का बाजार गर्म
इस घटना के बाद से गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग बार-बार यही सवाल कर रहे हैं कि चीनी के डिब्बे में जहरीला पदार्थ कैसे आया और इसका पता क्यों नहीं लगा।

अगर स्वीपर चीनी के रंग की तरफ ध्यान न देती तो क्या होता। लोग अब यह जानने को उत्सुक हैं कि डिब्बे में मिला पदार्थ क्या था। जिसका पता जांच के बाद ही चलेगा।

थाना प्रभारी शिवचरण ने बताया कि स्कूल की तरफ से आई शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच सैंपल मधुबन भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

मुख्य अध्यापक वासुदेव शर्मा ने बताया कि स्कूल में प्रार्थना के बाद स्वीपर ने चाय बनाने के लिए चीनी का डिब्बा खोला तो उसमें दुर्गंध आने की शिकायत पाई गई तथा चीनी का रंग काला था।
विज्ञापन


इस पर हमने जहरीले पदार्थ के संदेह में पुलिस को सूचित किया। हम खुद भी हैरान हैं कि आखिर ये सब कैसे हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें