फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 30 घंटे में 181.3 एमएम बारिश,सड़क से स्कूलों तक भरा पानी

Mon, 01 Sep 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। बारिश के पानी में गड्ढे से बचाव के लिए लगाया गया संकेतक। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। जिले में पिछले 24 घंटे से तेज बारिश हो रही है। बारिश के कारण सिरसा शहर में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। पूरे शहर में दो से ढाई फीट जलभराव हो गया। बारिश के बाद जलभराव के हालात देखने के लिए विधायक गोकुल सेतिया भी फील्ड में उतरे और सीवरेज के मैनहोल खुलवाकर पानी निकलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 130 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। उसके बाद सोमवार शाम चार बजे तक 51.3 एमएम बारिश हुई है। पिछले 30 घंटे में 181.3 एमएम बारिश हुई है। 30 घंटों में हुई भारी बारिश ने 100 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। डबवाली रोड पर एक मोटर से पानी निकालने का काम जारी रहा, जबकि दूसरी खराब मोटर को दुरुस्त करवाया जा रहा था। नगर परिषद कार्यालय का भवन पुराना होने के कारण चेयरमैन व अन्य कार्यालयों में पानी भर गया। बारिश के कारण कई सरकारी व निजी स्कूलों ने छुट्टी कर दी। विभिन्न हादसों में छत गिरने के कारण पांच लोग घायल हो गए।
गांव पक्का शहीदां, खतरावा और जोडकिया में छत गिरी

बारिश के कारण रविवार रात को कालांवाली क्षेत्र के गांव पक्का शहीदां में एक घर की दो कमरों की छत गिरने से कमरे में सो रहे गुरसेवक सिंह, उनकी पत्नी और बेटे महकदीप सिह, मनजोत सिंह और बेटी हरप्रीत कौर घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल 112 टीम से एएसआई रोहताश टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सरपंच बलबीर सिंह व सहारा क्लब कालांवाली के सहयोग से सीएचसी में दाखिल करवाया गया। गांव पक्का शहीदां में ही अवतार सिंह के मकान के एक कमरे की छत गिर गई। संयोगवश उस समय कमरे में कोई सदस्य मौजूद नहीं था, छत गिरने से कमरे में पड़ा सामान नष्ट हो गया।। गांव खतरावां में भी बूटा सिंह के मकान की छत गिरने के कारण सामान नष्ट हो गया। शहर के वार्ड चार में गली मस्जिद वाली में भी केवल कुमार के मकान की छत गिरने से महिला और दो बच्चे बाल बाल बच गए। हादसे में कमरे में रखा सामान नष्ट हो गया। गांव जोडकिया में ग्रामीण मघाराम के मकान की छत गिर गई और लीलू राम डूडी के घर की दीवार ढह गई। खेतों ग्वार की फसल भी जमीन पर बिछ गई।
विज्ञापन

गांव बडागुढ़ा में कुई में गिरी महिला

शौच के लिए गई गांव बडागुढ़ा निवासी 58 वर्षीय महिला संदीप कौर कुई में गिर गई। प्रशासन की मदद से महिला को कुई से बाहर निकालकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। ढाणी में भी तेज बारिश के कारण एक मकान में दरारें आ गई और घरवालों को मकान छोड़कर जाना पड़ा। गांव रिसालिया खेड़ा में जलभराव के कारण एक मकान की दीवार गिर गई। गांव अहमदपुर में चौकीदार जरनैल सिंह का पशुओं के लिए बनाया गया छपर गिर गया। गांव अहमदपुर में लेखराज के पशुओं के नौहरे में तुड़ी के कमरे की छत गिर गई व मकान में दरार आ गई। सिरसा में श्री गोशाला की दीवार और गांव मट्टदादू में पशु बाड़े के दीवार गिरने से पशु घायल हो गए।
शहर की सड़कों व चौक चौराहों पर जलभराव के कारण दोपहिया व चौपहिया वाहन फंस गए। बारिश के कारण चोपटा क्षेत्र में 3000 से ज्यादा एकड़ फसल के नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। जिले में बारिश से नरमा, ग्वार, मूंगफली व बाजारे की फसल को भारी नुकसान होगा। सिरसा, रानियां, कालांवाली, चोपटा, डबवाली सभी शहरी क्षेत्र में दो से तीन फीट तक दुकानों और घरों में पानी भर गया।

शहर में इन इलाकों में हुआ जलभराव
शहर में तेज बारिश के कारण हिसार रोड,बरनाला रोड,डबवाली रोड,बेगू रोड, शिव चौक,जनता भवन रोड,रानियां रोड, नोहरिया बाजार,भादरा बाजार,बेगू रोड, सरकुलर रोड, सुरतगढिय़ा बाजार,भगवान परशुराम चौक,गोल डिग्गी चौक,हिसाररिया बाजार, रेलवे रोड, अंबेडकर चौक,सिविल हॉस्पिटल रोड,जेजे कॉलोनी,कीर्ति नगर,पे्रेम नगर,चतरगढ़पट्टी सहित काफी निचले इलाकों में जलभराव हुआ।
-

सरकारी स्कूल में भरा दो फीट तक पानी, सामान भीगा
गांव अहमदपुर के राजकीय प्राइमरी और मिडल स्कूल में पानी भर गया। पानी इतना ज्याादा था कि स्कूल के ग्राउंड, गलियारे , क्लास रूम सहित मुख्य कार्यालय तक में दो फीट तक पानी जमा हो गया। स्कूल के कमरों में रखा मिडे-मील का सामान व राशन खराब हो गया , वहीं, स्कूल में कंप्यूटर सहित अलमारियों में पानी घुस गया। शिक्षकों ने स्कूल के सभी बच्चों की छुट्टी कर दी। स्कूल स्टाफ व कर्मचारियों सहित ग्रामीणों ने मिलकर स्कूल के कमरों व कार्यालय में रखे सामान को बाहर निकाला गया।अध्यापक रमेश कंबोज ने बताया कि स्कूल में बारिश का पानी जमा हो गया है, जिसके बाद स्कूल में क्लास रूम में पानी भरने से स्कूल के बच्चों की छुट्टी कर दी गई है।

हिसार बरसाती डिस्पोजल की लाइन रविवार को लीक हो गई थी। उसे दुरुस्त करवाने का कार्य जारी है। डबवाली डिस्पोजल पर मोटर चल रही है और पानी निकाला जा रहा है। बारिश निरंतर होने के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


प्रवेश शर्मा, एमई, नगर परिषद , सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें