फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: छह साल से अटकी बहुमंजिला पार्किंग व नगर परिषद के भवन की परियोजना, अब नई प्रक्रिया से चढ़ेगी सिरे

Wed, 11 Dec 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। नगर परिषद कई सालों से लंबित परियोजनाओं पर अब दोबारा ध्यान दे रहा है। इन परियोजनाओं को गति देने के लिए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इनमें शहर को बहुमंजिली पार्किंग की सुविधा देना और नगर परिषद का भवन बनाना मुख्य है। ये दोनों परियोजनाएं पिछले छह साल से लंबित पड़ी हैं।
इस समय नगर परिषद का कार्यालय सरकारी स्कूल के भवन में संचालित है। शहर में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने बहुमंजिली पार्किंग का प्रस्ताव बनाया था। इसके लिए सरकारी स्कूल की जगह चिह्नित कर प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया था। इसके लिए छह बार निविदा लगाने के बाद भी नगर परिषद प्रशासन स्कूल का मलबा तक नहीं हटा सका है।
विज्ञापन

शुरुआत में टेंडर महंगे दामों में छूटने के बाद मलबा हटाने की निविदा निरस्त हो गई थी। इसके बाद से यह प्रक्रिया लंबित रही। पहले इस परियोजना को निजी-सार्वजनिक सहभागिता (पीपीपी) मोड पर बनाया जाना प्रस्तावित था लेकिन परियोजना को गंभीरता से न लेने के कारण अभी परियोजना को गति नहीं मिल सकी है, जबकि बाजारों में बहुमंजिली इमारत बनने और अतिक्रमण के कारण ग्राहकों और व्यापारियों को पार्किंग की जरूरत है।

अतिक्रमण हटाओ अभियान भी नहीं आता काम
शहर के मुख्य बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था न होने पर नगर परिषद ने कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसके बावजूद शहर में पार्किंग के लिए चालकों को जगह नहीं मिल रही है। इसलिए लोग सड़कों पर ही वाहन खड़े कर खरीदारी के लिए मजबूर हैं। पालिका बाजार और आसपास के बाजारों के कुछ व्यापारी तो नगर परिषद कार्यालय परिसर में अपने वाहन पार्क करते हैं। पार्किंग न होने के कारण अतिक्रमण हटाओ अभियान भी महज खानापूर्ति बनकर रह गया है।
-
शॉपिंग कॉम्पलेक्स के बजाय नगर परिषद कार्यालय बनाने का प्रस्ताव
तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 20 नवंबर 2018 को नगर परिषद का बहुमंजिला कार्यालय भवन बनाने की घोषणा की थी। इसके कार्यदायी विभाग एचएसवीपी को पुरानी तहसील कार्यालय मार्ग पर बने नगर परिषद के कार्यालय की जगह शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाना था और नगर परिषद को दूसरी जगह दो एकड़ जमीन देनी थी, लेकिन एचएसवीपी की तकनीकी सर्वे रिपोर्ट में यह जगह शॉपिंग कॉम्पलेक्स के अनुरूप नहीं पाई गई। इस कारण प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया। अब नगर परिषद मुख्यालय से इस जमीन पर अपना कार्यालय बनाने की अनुमति मांग रहा है लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिल सकी है।

पुराना भवन बना कबाड़ घर और अभिलेख कक्ष
नगर परिषद का पुराना कार्यालय बालभवन रोड पर स्थित है। इस भवन के मलबे को गिराकर नये भवन का यहां पर निर्माण किया जाना है, लेकिन इस परियोजना को शुरू नहीं किया जा सका। भवन की छत गिरने के कारण कार्यालय को पालिका बाजार के सरकारी स्कूल में संचालित किया गया है। इसके बाद भी प्रॉपर्टी टैक्स से जुड़े पुराने अभिलेखों को यहां पर रखा गया है। भवन का प्रयोग स्टोर के रूप में किया जाता है। मोबाइल टॉयलेट समेत अन्य वाहन वहां खड़े किए जाते हैं।
विज्ञापन


कोट
लंबे समय से अटकी परियोजनाओं पर नये सिरे से काम किया जाएगा। इन पर ध्यान देकर उन्हें पूरा कराया जाएगा। ताकि आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए अधिकारियों का आदेश दिए गए हैं कि वह नये सिरे से योजना बनाकर दें। - सुरेंद्र बैनीवाल, जिला नगर आयुक्त, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें