रानियां। वार्ड नंबर नौ से 40 वर्षीय विनोद सोनी ने मानसिक परेशानी के चलते अपने घर में कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर रानियां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा में रखवाया गया है।
विनोद सोनी ने फंदा लगाने से पूर्व फेसबुक पर तीन वीडियो अपलोड किए हैं। इसमें उसने एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी व व्यक्ति को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। वीडियो में विनोद ने कोर्ट से उसकी पत्नी व बच्चों को न्याय दिलाने की मांग की है। संवाद