फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: प्रवासी मजदूर की आंखों पर पट्टी व हाथ बांधकर घर को लूट

Wed, 04 Dec 2024 10:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव कासन खेड़ा में दो बदमाशों ने एक व्यक्ति की आंखों पर पट्टी व रस्सी से हाथ बांधकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश प्रवासी मजदूर के घर से 12 हजार रुपये, चार बकरे-बकरियां व दो मेमने ले गए हैं। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज करके अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

बिहार के जिला वैशाली निवासी शंकर लाल सिरसा के गांव कानसखेड़ा में किसान सगना राम के खेत में बने मकान में रहता है। शंकर लाल का कहना है कि उसके पास 12 बकरे-बकरियां व 12 मेमने हैं। सोमवार रात को साढ़े 10 बजे वह मकान में था। इसी दौरान दो व्यक्ति मकान के अंदर आए। एक व्यक्ति ने रस्सी से उसके हाथ बांध दिए और दूसरे ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद दोनों ने मकान में सामान खंगालना शुरू कर दिया। शंकरलाल का कहना है कि एक व्यक्ति ने उसके गले पर तमंचा तान कर कहा कि अगर हिला तो बटन बटन दबा दूंगा। शंकर लाल का कहना है कि उक्त व्यक्तियों के जाने के बाद उसने अपने हाथ से आंखों पर से हटाया, लेकिन उसके हाथ नहीं खुले। इसके बाद वह अपने पड़ोसी की ढाणी के पास गया और आवाज लगाई। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी अर्जुन बाहर आया और उसके हाथ खोले।
शंकर लाल का कहना है कि लुटेरे उसके घर से 12 हजार रुपये, दो बकरे, दो बकरियां व दो मेमने लूटकर फरार हो गए। इसके अलावा चारपाई पर रखा मोबाइल फोन भी नहीं था। इसके बाद शंकर ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस का कहना है कि शंकरलाल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें