फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव शाहपुर बेगू की पंचायत ने चुनाव में वोट न डालने का किया निर्णय

Tue, 09 Apr 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव शाहपुर बेगू के ग्रामीण बैठक के दौरान अपनी समस्या बताते हुए। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव शाहपुर बेगू के पंचायत घर में मंगलवार को ग्रामीणों व पंचायत मेंबरों की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि लोकसभा चुनावों में ग्रामीण वोट नहीं करेंगे। इसके साथ ही किसी भी पार्टी के नेता को गांव में चुनाव प्रचार नहीं करने देंगे।
सरपंच गुरतेज सिंह व गोल्डी बजाज ने कहा कि गांव बेगू में रजिस्ट्रियां बंद हैं। इसके चलते काफी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। न ही बैंक से ऋण मिल रहा है और न ही प्रशासन से सहयोग मिल रहा है। इसी के विरोध में ग्रामीण एकत्रित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त गांव में पिछले कई सालों से गंदा पानी आ रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद आज तक स्वच्छ पानी नहीं मिला। अधिकारियों के पास जाते हैं तो वे सुनवाई करने के बजाए व्यस्त होने का तर्क देते हैं। इसलिए संयुक्त रूप से निर्णय लिया गया है कि इस बार लोकसभा चुनाव में वोट नहीं देंगे। न ही किसी नेता को गांव में चुनाव प्रचार करने देंगे। इस मौके पर विजय कंबोज, दीपू कक्कड़, चंद्रभान, लीलूराम, कर्मबीर पन्नू, राणा पन्नू, सन्नी संधु, रामकिशन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें