संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चोरी के मामले में आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा सिंह निवासी बाजीगर मोहल्ला वार्ड नंबर 3 रानियां के रूप में हुई है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि दर्शन सिंह निवासी खैरपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी कंगनपुर रोड पर नजदीक एफसीआई गोदाम के पास एचपी इंटरप्राइजेज के नाम से दुकान है। जब वह दुकान को बंद करके खाना खाने के लिए घर चला गया तो पीछे से अज्ञात ने दुकान का ताला तोड़कर दो मोबाइल फोन और 35 हजार रुपये चोरी करके ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई। जांच के दौरान आरोपी का अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल किया है।