फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: त्याग, तप और दया के मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाने का दिया संदेश

विज्ञापन
सिरसा। बिश्नोई धर्मशाला में सद्गुरु आनंदो के जन्मोत्सव पर प्रवचन देते हुए आनंदो जी । संस्था।
विज्ञापन
सिरसा। आनंदम संस्था के तत्वावधान में सद्गुरु आनंदो यानी स्वामी आलोक का जन्मोत्सव बिश्नोई धर्मशाला प्रांगण में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। स्वामी के आगमन पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा, जयकारों और आरती के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद आरती के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

साधकों को संबोधित करते हुए आनंदो ने कहा कि जीवन बहुत छोटा है। इसे सौदेबाजी में गंवाने के बजाय आनंद के साथ जीना चाहिए। त्याग, तप और दया के मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। जन्मदिन हमें यह अहसास करवाता है कि जीवन का प्रत्येक क्षण बीत रहा है।
उन्होंने जीवन की तुलना छेद वाली बोरी से करते हुए कहा कि जिस प्रकार छेद वाली बोरी धीरे-धीरे खाली हो जाती है उसी प्रकार मनुष्य का जीवन भी हर पल कम होता जा रहा है। समय रहते आंतरिक खुशहाली और आत्मिक विकास पर ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान में जीना ही ध्यान है। बीते कल के दुखों और आने वाले कल की चिंताओं से मुक्त होकर वर्तमान में जीने से ही मनुष्य अपने वास्तविक स्वरूप को पहचान सकता है। हर श्वास के प्रति सजग रहना जीवन की सच्ची साधना है।
आनंदो जी ने कहा कि काम, क्रोध, लोभ और मोह का त्याग कर सत्य, अहिंसा और प्रेम अपनाना ही सच्चा धर्म है। नर सेवा को नारायण सेवा बताते हुए उन्होंने सभी जीवों की भलाई के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ध्यान कोई विशेष क्रिया नहीं बल्कि वर्तमान में पूर्ण रूप से जीने से उत्पन्न होने वाली सहज अवस्था है। समारोह में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और झारखंड सहित विभिन्न राज्यों से सैकड़ों श्रद्धालु एवं साधक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें