फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आरोपियों की संपत्तियों पर शहर में चर्चा का बाजार गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। फर्जी फर्मों के मामले में आरोपियों की संपत्ति अस्थायी तौर पर जब्त किए जाने के आदेश जारी होने बाद शहर में चर्चा का बाजार गर्म है। लोग अंदेशा लगा रहे हैं कि आरोपियों की कौन-कौन सी संपत्ति ईडी जब्त करेगी, क्योंकि आरोपियों की शहर में दूसरों के नाम से खरीदी हुई कई बड़ी संपत्तियां हैं। इसमें अस्पताल से लेकर शोरूम शामिल हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, आरोपियों ने अपने रिश्तेदारों के नाम से कई अहम स्थानों पर कॉलोनियां भी काटी हुई हैं। दरअसल, ईडी ने आरोपी महेश बंसल, पदम बंसल व उनके परिवार के सदस्यों की करीब 17.16 करोड़ रुपये की 37 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त करने का आदेश जारी किया है।
ईडी के मुताबिक, इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत जांच जारी है। इस घोटाले से जुड़े अन्य लोगों और पैसों की जांच की जाएगी। यह घोटाला आबकारी एवं कराधान विभाग से संबंधित है। जांच में सामने आया कि कुछ फर्मों ने फर्जी सी-फॉर्म के जरिये गलत तरीके से वैट रिफंड लिया। आरोपियों ने सरकार को कुल 43.65 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें