फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद की जीभ काटकर ले गए ससुरालवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
अपने दामाद के किसी अन्य महिला से संबंधों के शक में ससुराल वाले उसकी जीभ काटकर ले गए। उक्त घटनाक्रम जिले के गांव मिर्जापुर थेहड़ का है। जीभ कटने से घायल युवक की गंभीरावस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। गांव मिर्जापुर थेहड़ निवासी सुखवीर पुत्र गुरदीप सिंह खेतीबाड़ी करता है। उसकी मां दर्शन कौर बीमार रहती है और भाई निशक्त है।
विज्ञापन


चार दिन पहले सुखवीर सिंह का अपनी पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी बच्चों सहित मायके गांव भंभूर चली गई। शनिवार अल सुबह लगभग चार बजे ससुराल वाले उसके घर घुस आए और धारदार हथियार से उसकी जीभ काट डाली। ऐलनाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सुखवीर की पत्नी को संदेह था कि उसका किसी अन्य महिला के साथ संबंध है।

 इसी कारण वह नाराज होकर मायके चली गई थी। उसने यह बात अपने परिजनों को बताई। उसके बाद ससुर अजायब सिंह व अन्य रिश्तेदार शनिवार को सुखवीर सिंह के घर में घुस आए और उसकी जीभ काटकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें