फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग की छवि सुधारनी है, विकास कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा

Mon, 25 Nov 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा रविवार को सिरसा पहुंचे। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारों से रूबरू हुए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में पारदर्शिता के आधार पर काम किए जा रहे हैं। लोक निर्माण विभाग व अन्य विभागों द्वारा टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से काम करवाए जा रहे हैं। कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन टेंडर डाल सकता है। हमें विभाग की छवि सुधारनी है। काम में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण सामग्री में अगर कमी पाई जाती है तो अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। विकास कार्यों में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रदेश में डीएपी व यूरिया की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने प्रदेश की बागडोर संभालते हुए सबसे पहले किसानों के हित में फैसले लिए हैं। हरियाणा देश का एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां पर किसानों की सबसे अधिक फसल एमएसपी पर खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और विकास का समर्थन किया है। भाजपा ने किसान, मजदूर, जरूरतमंद, हर वर्ग का ख्याल रखा है। भाजपा के ऐतिहासिक फैसलों में एक ‘आरक्षण में वर्गीकरण’ के बाद डीएससी समाज में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर उपायुक्त शांतनु शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज, एसडीएम राजेंद्र कुमार, पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र आर्य, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह राही, रेणू शर्मा, सतबीर वर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. विनोद स्वामी, कृष्ण मेहता, मनीष सिंगला, हरपिंदर शर्मा, नीतिश महेंद्र आदि मौजूद रहे।

हरियाणा को जल्द ही मिलेगा नया विधानसभा भवन
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हरियाणा को जल्द ही नया विधानसभा भवन मिलेगा। मौजूदा विधानसभा भवन में 90 विधायकों की बैठने की व्यवस्था है। नए परिसीमन के बाद विधानसभा सीटों की संख्या बढ़ जाएगी। इसलिए नया विधानसभा भवन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


ईवीएम में गड़बड़ होती तो सिरसा से सैलजा कैसे जीती
कांग्रेस के ईवीएम में गड़बड़ी के आरोपों पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास कहने के बाद कुछ नहीं है। जब सैलजा सिरसा से जीती थीं तो क्या ईवीएम ठीक थी। कांग्रेस की पांच सीटें आई थीं, उस समय ईवीएम ठीक थी। उन्होंने कहा कि ईवीएम में गड़बड़ होती तो सिरसा से सैलजा कैसे जीतती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं है, कांग्रेस गुट है हुड्डा, सैलजा और सुरजेवाला का गुट है। उन्होंने अपनी सरकार के दौरान नौकरियां बेचने का काम किया है। गरीबों के साथ उन्होंने धोखा किया। आज कांग्रेस पार्टी बिखराव के दौर पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें