फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: हर घर छांव-हर घर फल के तहत बागवानी विभाग ने बांटे पौधे

विज्ञापन
ओढ़ां। : गांव मत्तड़ में पौधे वितरित करते अधिकारी। (विभाग)
विज्ञापन
ओढां। हर घर छांव-हर घर फल योजना के तहत बागवानी विभाग की ओर से गांव मत्तड़ व लक्कड़ांवाली में लोगों को किन्नू के पौधे निशुल्क बांटे गए। गांव मत्तड़ में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम सरपंच अजैब सिंह व पूर्व चेयरमैन गुरचरण सिंह मत्तड़ ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस मौके पर करीब 500 पौधों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लॉक उद्यान विकास अधिकारी डॉ. सीमा कंबाेज ने कहा कि पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए प्रदेश में बागवानी विभाग की ओर से हर घर छांव-हर घर फल योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक चयनित गांवों में 500-500 फलदार पौधे नि:शुल्क वितरित किए जा रहे हैं।
उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से आह्वान किया कि उन्हें जो ये पौधे दिए गए हैं उन्हें अपने घर या आसपास की खाली जगह या खेतों में लगाएं और उनकी अच्छी तरह से देखभाल करें। वहीं गांव लक्कड़ांवाली में भी आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में ग्राम सरपंच भीम दादरवाल पहुंचे। इस दौरान ओढां के ब्लॉक उद्यान विकास अधिकारी डॉ. संजय भादू ने कहा कि पौधे छाया के साथ-साथ ऑक्सीजन, फल, लकड़ी व औषधियों सहित काफी तरह की सुविधाएं प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर प्रत्येक व्यक्ति एक-एक पौधा भी लगाएगा तो हमारा पर्यावरण प्रदूषण रहित एवं हरा-भरा हो जाएगा। इस दौरान भी ग्रामीणों को 500 पौधे वितरित किए गए। इस अवसर पर उन्होंने बागवानी विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं बारे भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें