फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लू की तपिश...रातें गर्माईं, अघोषित बिजली कटों ने किया बेहाल, सिरसा जिले में बिजली यूनिट खपत 82 लाख से बढ़कर 1.10 करोड़ पार पहुंचीं

Fri, 22 May 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। लू और बढ़ते तापमान के कारण जिले में बिजली की खपत एक करोड़ 10 लाख यूनिट से अधिक पहुंच गई है। रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है जिससे लोगों को नींद में भी राहत नहीं मिल रही।
विज्ञापन

बिजली की बढ़ी खपत और एसी की बढ़ती मांग के कारण ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ गया है। बिजली विभाग ने ओवर हीट से बचाव के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में दिन व रात दोनों समय अघोषित कट लगाए जा रहे हैं। शहर में रात 10 बजे से 1 बजे तक कट लगते हैं जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहर में डेढ़ से दो घंटे और रात में आधे घंटे के लिए कट किए जाते हैं।
पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान लगातार 27 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। 17 से 22 मई तक अधिकतम तापमान 42 से 46.4 डिग्री के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 30.2 डिग्री तक दर्ज किया गया। बिजली विभाग के एक्सईएन धीरज कुमार के अनुसार गर्मी और बढ़ते लोड के कारण फ्यूज उड़ने जैसी समस्याएं सामान्य हैं। टीम लगातार इन शिकायतों का समाधान कर रही है।
विज्ञापन

-
बिजली यूनिट की खपत का ब्योरा

17 मई 82.15 लाख



18 मई 84.84 लाख

19 मई 91.76 लाख



20 मई 99.25 लाख

21 मई 1 करोड़

22 मई 1.10 करोड़ से अधिक


-

ग्रामीण एरिया में लग रहे हैं कट

ग्रामीण एरिया में तापमान बढ़ने के साथ ही कट लगाए जा रहे हैं। बड़े स्तर पर अभी तक खेत खाली पड़े और सुबह 9 बजे से गर्मी बढ़नी शुरू हो जाती है। इस कारण ग्रामीण एरिया में गर्मी ज्यादा पड़ रही है और दोपहर के समय डेढ़ से दो घंटे के कट लगाए जा रहे हैं। साथ ही रात के समय भी आधे घंटे के कट लगाए जाते हैं जिससे की ट्रांसफार्मर में फाल्ट न आए। ग्रामीण एरिया में रात का तापमान बढ़ने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
-



एक सप्ताह का तापमान का विवरण
तिथि अधिकतम न्यूनतम


17 मई 42 डिग्री, 27 डिग्री



18 मई 46.2 डिग्री, 31 डिग्री

19 मई 46.4 डिग्री 29.4 डिग्री



20 मई 46.2 डिग्री 28 डिग्री



21 मई 45.8 डिग्री 31 डिग्री

22 मई 45 डिग्री 30.2 डिग्री
नोट : आंकड़ा आईएमडी के अनुसार


-

अभी तक स्थिति स्थिर बनी हुई है। बिजली सप्लाई पूरी आने के कारण सब कंट्रोल में है। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोड बढ़ना सामान्य बात है और इस कारण फ्यूज उड़ने जैसी समस्या बनी हुई है। जिनका टीम लगातार समाधान कर रही है। - धीरज कुमार, एक्सईएन , बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें