फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग के लिए नगर परिषद को नोटिस किया जारी

विज्ञापन
सिरसा। शहर में जमा पानी में छिड़काव करते हुए स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह से सतर्क हैं। डेंगू के अब तक 70 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 60 मरीजों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया तो वहीं 10 मरीजों का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें दवा के छिड़काव व जागरूक करने में लगी हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने नगर परिषद को भी नोटिस जारी कर दिया है, ताकि वार्डों में लारवा न फैले इसके लिए फिर से फॉगिंग करवाई जाए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लारवा मिलने पर घरों के मालिकों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं।
वहीं, कई कॉलोनियों में खाली प्लाॅटों में जमा पानी को खत्म करने पर प्लॉट मालिकों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य टीमों के गांव के मौअजिज लोगों को साथ लेकर जागरूक किया जा रहा है। मरीज को डेंगू होने के बाद इलाज के 8 से 10 दिन में ठीक हो रहे हैं। डेंगू इतना खतरनाक नहीं है, लेकिन बचाव के साथ परहेज भी जरूरी है। इसी कड़ी में मलेरिया के भी 11 के करीब मरीज आए हैं जिनमें से सभी मरीज इलाज के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन


ड्राई डे मनाएं
नागरिक अस्पताल में मलेरिया अधिकारी डॉ. गौरव ने बताया कि आमजन को डेंगू व मलेरिया से निजात पाने के लिए सप्ताह में एक दिन को ड्राई -डे के रूप में मनाना चाहिए। घर में रखे कूलर, फ्रिज के पीछे पानी के स्थान, घर में रखे गमलों, पार्क में जमा पानी आदि को नियमित साफ करना चाहिए और पानी को निकालना चाहिए, ताकि उसमें मच्छर न पनपें।
-

जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिन इलाकों में मरीज मिल रहे हैं विभाग की ओर से नियमित रूप से दवा का छिड़काव किया जा रहा है। नगर परिषद को फॉगिंग के लिए नोटिस जारी किया गया है। - डाॅ. गौरव अरोड़ा, जिला मलेरिया रोग रोकथाम अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें