फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घग्गर में छलांग लगाने पहुंची महिला को हेड इंचार्ज ने बचाया

विज्ञापन
 रज्जों को  समझाते हुए पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
सिरसा। रानियां के ओटू हेड पर शनिवार को एक महिला ने छलांग लगाकर खुदकुशी करनी चाहिए। ओटू हेड इंचार्ज ओमप्रकाश ने महिला को छलांग लगाने से पहले ही पकड़ लिया और साथियों की मदद से चेंबर में बैठाया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। डीएसपी मौके पर पहुंचे और महिला से आत्महत्या का कारण पूछा। महिला ने पति पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव बनाया।
विज्ञापन

इसी दौरान महिला के पति दीपाराम को मौके पर बुलाया गया। महिला को थाने पहुंचाया गया और वहां पर पति-पत्नी दोनों को समझाकर घर भेज दिया गया। ओटू हेड पर शनिवार को सुबह के समय सिरसा के सतनाम सिंह चौक शिवनगर गली नंबर 4 निवासी रज्जो देवी हेड के पास बने चबूतरे पर चुपचाप बैठी थी।
उसकी गतिविधि को हेड के इंचार्ज ओमप्रकाश का ध्यान गया। जैसे ही रज्जो घग्गर में छलांग लगाने का प्रयास करने लगी, ओम प्रकाश ने उसे भागकर पकड़ लिया। इससे पहले भी ओटू हेड पर आत्महत्या करने आए अनेकों लोगों को बचाया जा चुका है। ओमप्रकाश लोगों की जान बचाने के लिए कई बार सम्मानित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें