फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: क्लोन सफेदों से बढ़ेगा हरियाली का दायरा, किसानों को मिलेगा दोहरा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। वन विभाग की ओर से किसानों को वनक्षेत्र बढ़ाने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। मानसून के साथ ही किसानों को जागरूक करने का काम शुरू हो जाता है और किसान भी अपनी भूमि पर पौधरोपण करवाने की मांग विभाग से करते हैं। घग्गर बेल्ट के साथ-साथ लगते किसानों की ओर से बड़े स्तर पर मांग की जाती है। इसके अलावा कुछ सेम के एरिया में भी किसान क्लोन सफेदों की मांग करते हैं। इससे जमीन के अतिरिक्त पानी को सफेदे ग्रहण कर लेते है और तीन साल में बेहतर पेड़ बन जाते हैं। कटाई के बाद दोबारा इससे फुटाव भी लिया जाता है।
विज्ञापन


बता दें कि बड़े स्तर पर पौधे लगाने के लिए कम से कम ढाई एकड़ जमीन चाहिए होती है। इतनी भूमि के अंदर वन विभाग अपने नियमानुसार पौधे लगाता है। इन पौधों को लगाने के साथ-साथ कई तरह की फसल व सब्जियों की खेती भी किसान कर सकता है। ताकि किसान को मुनाफा हो। वहीं मानसून के साथ ही पौधरोपण अभियान भी जारी हो चुका है। जिले के कई एरिया में वन विभाग ने पौधे लगा दिए है। अब व्यापक स्तर पर अभियान को शुरू किया जाएगा। जिससे की पर्यावरण को स्वच्छ व शुद्ध बनाया जा सके।
इस प्रकार अभी तक विभागों ने किया है आवेदन

अधिकारियों के अनुसार 4,35,000 पौधे जलशक्ति अभियान, स्कूल और आमजन के माध्यम से लगाए जाएंगे। इसके साथ-साथ सरकारी विभाग भी पौधरोपण अभियान में योगदान देंगे। इसके लिए नगर परिषद प्रशासन ने 2,000 पौधों की मांग की है। एचएसआईडीसी ने 700 और सिंचाई विभाग ने 300 पौधों की मांग की है।
विज्ञापन




क्लोन सफेदे की किस्में



पी 413, पी - 23, पी - 10, पी - 71, पी- 3 और पी 40।
बरनाला रोड की वन विभाग कर रहा मांग
वन विभाग के अनुसार वह शहर में एक मॉडल रोड बनाना चाहते हैं। जो पूरी तरह से हराभरा हो। इसके लिए जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से बरनाला रोड की मांग की गई है। जिससे कि वन विभाग गोद लेकर पूरी तरह से हराभरा करें ताकि लोगों को बेहतर वातारण इस रोड पर मिले। अभी तक जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से अनुमति नहीं मिली है।
कोटस
किसानों के साथ मिलकर वनक्षेत्र को बढ़ावा दिया जाएगा। घग्गर, सेम व अन्य एरिया में किसानों को क्लोन सफेदे की 6 वेरायटी उपलब्ध करवाई जाती है। इसके साथ ही मानसून के साथ अब तेजी से पौधरोपण अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।- सतीश मेहरा, जिला वन अधिकारी सिरसा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें