फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मां-बेटी आत्महत्या मामले में दामाद पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। वार्ड-6, इंदिरा नगर निवासी राजविंदर कौर व उनकी बेटी अमृतपाल के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने बठिंडा निवासी दामाद यादविंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अमृतपाल की शादी करीब 8 माह पहले बठिंडा के यादविंद्र से हुई थी और वह 3 माह की गर्भवती थी। अमृतपाल के पिता रणजीत सिंह के मुताबिक दामाद के किसी और से संबंध थे और वह उनकी बेटी से तलाक चाहता था और इस कारण घर में परेशानी थी। दामाद की प्रताड़ना से आहत राजविंदर और अमृतपाल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने रणजीत सिंह के बयान पर यादविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें