फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्वर्णकार भलाई बोर्ड का गठन करे सरकार

विज्ञापन
डबवाली। कार्यक्रम में मुख्य अति​थि को सम्मानित करते हुए संस्था के प्रधान। संवाद
विज्ञापन
डबवाली। स्वर्णकार समाज के महाराजा अजमीढ़ की जयंती पर शनिवार को जिलास्तरीय समारोह ऐलनाबाद में नोहर रोड स्थित गोपालराम सोनी धर्मशाला में भारतीय स्वर्णकार परिवार की ओर से आयोजित किया गया। अमेरिका से पधारे समस्त भारतीय स्वर्णकार परिवार के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन




रविंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि स्वर्णकारों पर लगने वाली धारा 411 व 412 को सरकार निरस्त करें। अगर कोई लेन-देन का विवाद हो तो स्वर्णकारों को अपना पक्ष स्पष्ट करने के लिए करीब दो माह का समय भी दिया जाना चाहिए। स्वर्णकारों की भलाई के लिए हरियाणा सरकार को जल्द से जल्द स्वर्णकार भलाई बोर्ड का गठन करे और किसी स्वर्णकार को ही बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया जाए।

उन्होंने उपस्थित स्वर्णकारों से आह्वान किया कि जो भी स्वर्णकार सरकार में ऊंचे ओहदों पर बैठे हैं। उनसे तालमेल बनाएं और स्वर्णकारों के हित में उनसे काम भी लें। साथ ही सभी स्वर्णकार राजनीति व आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर संगठित होकर रहें और भाईचारे के साथ एक दूसरे की मदद करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय संरक्षक सुधीर कुमार डाबर ने की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में समाज के लिए सराहनीय कार्य करने वाले समाजसेवियों रामदेवी धर्मपत्नी स्व. प्रताप कुकरा व जयदीप धुना को सम्मानित किया गया। संस्था के संस्थापक जगजीवन राम सोनी ने सभी अतिथियों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी एलनाबाद के उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, रामकिशन तोषावड़, देवेंद्र झींगा, कपिल देव कड़ेल, हरपाल सहदेवड़ा, भावना कुकरा, सिया तोषवड़ , जय धुना व आंचल सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें