फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने आढ़तियों को बारदाना व गेहूं उठान का टेंडर तक नहीं दिए : बजरंग गर्ग

Sun, 30 Mar 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष व हरियाणा कॉन्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने आढ़ती व मिलरों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से गेंहू की सरकारी खरीद 1 अप्रैल से हरियाणा में शुरु होगी, मगर गेंहू खरीद के लिए सरकार ने अभी तक मंडी के आढ़तियों को कोई बारदाना व गेंहू उठान का टेंडर तक नही दिए है।
गर्ग ने कहा कि सरकार को अपने वादे के अनुसार गेंहू खरीद, उठान व भुगतान 72 घंटे के अंदर-अंदर करना चाहिए। सरकार के पास गेंहू रखने के लिए पूरी तरह से गोदाम की व्यवस्था तक नही है। ठेकेदार मंडियों से गेंहू उठान के नाम पर 3 रुपये से 6 रुपये तक प्रति बोरी नाजायज वसूली करते हैं। जो आढ़ती पैसे न दे, उसका गेंहू का उठान नहीं करते। सरकार को गेंहू व सरसों खरीद का उठान 36 घंटे के अंदर करवाना चाहिए, जो भी ठेकेदार पैसे खाने के चक्कर में गेंहू व सरसों उठान में देरी करें, सरकार को उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को गेंहू व सरसों खरीद के लिए मंडियों में पुख्ता प्रबंध करने चाहिए। गेंहू खरीद के लिए मंडियों में जरूरत के हिसाब से आढ़तियों को बारदाना दिया जाए। सरकार को पहले की तरह गेंहू खरीद में आढ़तियों को 2.5 प्रतिशत पूरी आढ़त देनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें