फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए पहली योग्यता सूची आज होगी जारी

Thu, 01 Aug 2024 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय नेशनल महाविद्यालय में 435 सीटों पर 771 विद्यार्थियों ने किया आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले के राजकीय व निजी महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर कोर्सों की पहली योग्यता सूची शुक्रवार को जारी होगी। सूची जारी होने के बाद विद्यार्थी फीस भरकर अपनी सीट पक्की कर सकते हैं। शहर के राजकीय नेशनल महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की 435 सीटों पर दाखिला लेने के लिए 771 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। वहीं राजकीय महिला कॉलेज में पहली बार स्नातकोत्तर की कक्षाएं लगेंगी। एमकॉम की 40 सीटों पर 47 आवेदन आए हैं।
बता दें कि उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से 31 जुलाई तक स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिला लेने का लिए नया शेड्यूल जारी किया जाना था, लेकिन देर रात तक कोई शेड्यूल जारी नहीं किया गया। विभाग की तरफ से वीरवार सुबह शेड्यूल जारी किया गया। इसके अनुसार पहली मेरिट सूची 2 अगस्त को जारी होगी। इसके बाद फीस भरने का समय 6 अगस्त तक रहेगा। पहली सूची में रिक्त सीटें रहने पर फिजिकल काउंसिलिंग आठ अगस्त को होगी। इसके बाद भी सीट खाली रहने पर 8 से 16 अगस्त तक दोबारा से आवेदन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। इसके साथ ही फिजिकल काउंसिलिंग 9 से 16 अगस्त होगी। विलंब शुल्क के साथ फिजिकल काउंसिलिंग 17 से 24 अगस्त तक की जाएगी।
विज्ञापन


कोर्स व सीटों की संख्या
राजकीय नेशनल कॉलेज स्नोतकोत्तर कोर्स

कोर्स, सीटें, आवेदन

- एमए अर्थशास्त्र, 45, 51
- एमए अंग्रेजी, 40, 80

- एमए हिंदी, 40, 62
- एमए इतिहास, 40, 74
- एमए राजनीति विज्ञान, 40, 112
- एमए साइकोलॉजी, 40, 64
- एमए पंजाबी, 40, 64
- एमकॉम, 40, 60

- एमएससी केमिस्ट्री, 40, 72

- पीजीडीबीए, 40, 37

- पीजीडीसीए, 30, 95






राजकीय महिला महाविद्यालय



एमकॉम - 40, 47




वर्जन

राजकीय नेशनल कॉलेज में स्नातकोत्तर कक्षा में दाखिला लेने के लिए 771 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। इस दौरान पहली योग्यता सूची शुक्रवार को जारी होगी। वहीं स्नातक कोर्सों की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। - वीना रहेजा, नोडल अधिकारी, राजकीय नेशनल महाविद्यालय, सिरसा।
विज्ञापन



-

वर्जन

राजकीय महिला महाविद्यालय में पीजी कोर्स में अंतिम दिन तक कुल 47 आवेदन आए हैं। शुक्रवार को कॉलेज में पहली योग्यता सूची लगाई जाएगी। विद्यार्थी सूची के अनुसार अपना नाम देखकर 6 अगस्त तक फीस भरकर दाखिला ले सकते हैं। -प्रदीप कुमार, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें