फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दी लिफ्ट, फिर मां-बेटी से 20 हजार छीन दिया गाड़ी से धक्का

Wed, 23 Nov 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। ओढां से ख्योवाली के मध्य मंगलवार दोपहर एक कार सवार व्यक्ति ने लिफ्ट देकर एक महिला और उसकी बेटी से हजारों रुपये की नकदी छीनते हुए दोनों को कार से नीचे धक्का देकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

ख्योवाली निवासी सतपाल ने बताया कि मंगलवार को वह अपनी पत्नी बिमला देवी और बेटी प्रियंका को साथ लेकर ओढां एसबीआई शाखा में पैसे निकलवाने गया था जहां बिमला व प्रियंका को तो पैसे मिल गए लेकिन भीड़ ज्यादा होने के कारण उसकी बारी देर से आने वाली थी। सतपाल के अनुसार उसकी पत्नी और बेटी के पास 20 हजार रुपये की नकदी थी जिन्हें उसने घर जाने के लिए कह दिया था। घायल प्रियंका ने बताया कि वे जब ख्योवाली जाने के लिए सड़क पर खड़ी थी तो एक कार ने उन्हें लिफ्ट दे दी। प्रियंका के अनुसार कार चालक ने उसे खिड़कियां लॉक करने की बात कही तथा उसके द्वारा की जा रही तांक-झांक के चलते उसने चालक को गाड़ी रोकने के लिए कह दिया। इसके बाद चालक ने गाड़ी रोक कर पिछली सीट पर बैठी प्रियंका से नकदी से भरा लिफाफा छीन लिया और प्रियंका को धक्का दे दिया। इसके बाद उसने गाड़ी चला दी और थोड़ी दूर जाकर चलती कार से उसकी मां भी धक्का देकर गाड़ी गांव ख्योवाली की ओर भाग गया। बताया जा रहा है कि इस छीना झपटी मेें युवती ने बचने के लिए चालक से हाथापाई भी की जिसमें उसका स्वेटर भी फटकर हाथ में आ गया जो उसने पुलिस को सौंपा है। इस घटना में प्रियंका को चोटें आई हैं जिसे राहगीरों ने ओढां के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र में काफी दौड़ धूप की लेकि न लुटेरा पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गया।     

स्लेटी रंग की थी कार
घायल प्रियंका के अनुसार गाड़ी में चालक ने पिछली सीट पर पशुओं के लिए इस्तेमाल होने वाली कैल्शियम के डिब्बे रखे हुए थे और चालक बागड़ी भाषा का इस्तेमाल कर रहा था। इससे कयास लगाया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति मेडिकल लाइन से जुड़ा हुआ है और ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल स्टोरों पर दवा की सप्लाई करता है या कोई पशु चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने घायल प्रियंका से मिली जानकारी के अनुसार लकड़ांवाली व साथ लगते अन्य गांवों में स्थित मेडिकल स्टोरों के अलावा कुछ दवा सप्लाई करने वाले लोगों से भी जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाली फुटेज
पुलिस ने इस घटना के बाद ख्योवाली रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज खंगाली है। जिसमें पंजाब नंबर की एक मारूति कार होना सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बैंक में जाकर पीड़ितों के खाते की भी लोकेशन ली तो उसमें से उक्त राशि निकलना पाया गया है।
विज्ञापन

बॉक्स :
पुलिस ने घायल युवती व उसकी मां से मामले की जानकारी लेते हुए पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के  खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
 -- दले राम महला, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें