सिरसा। रानियां रोड़ पर दो दिन पूर्व निकाली गई यात्रा में दो वाहनों के भिड़ने के मामले में हुई पंचायत का फैसला न मानते हुए युवकों ने पीड़ित की पत्नी के साथ हाथापाई की। जिसने थाना में हंगामा किया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया।
गौरतलब हो कि दो दिन पूर्व नगर में निकाली गई यात्रा के दौरान एक गुरुद्वार के मुख्यग्रंथी की कार एक अन्य कार से भिड़ गई थी जिसे लेकर दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद में पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें फैसला सुनाया गया कि युवक मुख्यग्रंथी की कार की मरम्मत करवाएगा या मरम्मत की राशि देगा। बाद में युवक फैसले से मुकर गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वीरवार को उसकी पत्नी दुकान पर बैठी हुई थी कि युवक अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा। उनका आरोप है कि युवकों ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। महिला ने मौके पर पुलिस को बुलाया। बाद में महिला ने हंगामा किया। बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने चलने के लिए कहा। जहां पर एक बार फिर महिला नाराज हो गई और कार्रवाई करने की जिद पर अड़ गई। महिला ने पुलिसकर्मियों पर कुर्सी तक फेंकी। इससे पुलिसकर्मी नाराज हो गए। मामला उल्टा पड़ता देख महिला के पति ने पुलिस से इसके लिए माफी मांगी। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। गुरुद्वारा के प्रबंधक शेरसिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया है अब किसी कोई गिला शिकवा नहंी है। थाना प्रभारी सुभाष बिश्रोई का कहना है कि दोनों पक्षों को आमने सामने बैठाकर बात करवाई। दोनों के बीच जो गलतफहमी भी दूर हो गई है।