कालांवाली। नगरपालिका के पास शनिवार को एक घर में घुसकर चोर नकदी चुराकर ले गए। मकान मालिक की शिकायत के आधार पर कालांवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सर्दी के साथ ही शहर में चोरी की वारदात बढ़ने लगी हैं। एक सप्ताह में शहर में चोरी की 6 वारदात हो चुकी है। पुलिस को दी शिकायत में मकान मालिक हिम्मत जैन ने बताया कि वह नक्शानवीस है। वह अपने परिवार के साथ शादी में शिरकत करने फतेहाबाद गया था। वह रात करीब 2 बजे घर पहुंचकर लाइट ऑन की तो चोर गैस सिलिंडर छोड़कर फरार हो गए। चोर मौके से 1500 रुपये की नकदी चुराकर ले गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।