फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पिछले माह वंचित रह गए परिवारों को इस बार मिलेगा दोगुना गेहूं

Sat, 01 Jun 2024 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
राशन लेने के लिए लाइन में खड़े लोग।
विज्ञापन
सिरसा। पिछले महीने गेहूं से वंचित रह गए परिवारों को इस बार दोगुना गेहूं मिलेगा। यानि जिस परिवार को पिछले माह गेहूं की जो मात्रा मिलनी थी, उसे दोगुना करके इस बार राशन डिपो पर मिलेगा। पिछले माह सरकार ने बाजरा अधिक भेज दिया था, जिस कारण लोगों में इसको लेकर रोष था। बाद में विभाग ने बाजरे को वापिस ले लिया और गेहूं राशन डिपो पर भेज दी, लेकिन कई परिवार उस समय गेहूं लेने से वंचित रहे गए थे।
विज्ञापन

सरकार की योजना के अनुसार, प्रदेश में बीपीएल परिवारों को मुफ्त राशन वितरित किया जाता है। बीपीएल परिवारों को कैटेगरी वाइज यह राशन मिलता है। कार्ड धारकों को मिलने वाले राशन में सर्दी के मौसम में सरकार गेहूं की कटौती करते हुए बाजरा अधिक देती है। एक परिवार में अगर तीन सदस्य हैं, तो सर्दी के मौसम में प्रति व्यक्ति साढ़े 3 किलोग्राम बाजरा व डेढ़ किलोग्राम गेहूं दिया जाता है। इस बार भी सरकार ने दिसंबर माह में ऐसा ही प्रावधान किया था।
अबकी बार गर्मी का मौसम आरंभ होने के बाद भी लोगों को बाजरा दिया जा रहा था। मार्च माह की एलोकेशन में भी बाजरा ही लोगों को मिला था। इसके बाद अप्रैल माह और मई में भी बाजरा राशन डिपो पर आ गया। जिससे राशन कार्ड धारक काफी परेशान रहे थे और उन्होंने इसका विरोध किया था। बता दें कि गर्मी के मौसम में बाजरे का प्रयोग भोजन के तौर पर लोग नहीं करते हैं, क्योंकि यह काफी गर्म होता है।
विज्ञापन

लोगों के विरोध को देखते हुए सरकार ने बाजरे की एलोकेशन वापिस ले ली थी और इसके स्थान पर गेहूं डिपो पर भिजवाया था। देरी होने के कारण बहुत से परिवार गेहूं लेने से वंचित रह गए थे। सिरसा जिले में इस समय 2 लाख 54 हजार 987 कार्ड धारक हैं और इनमें से 2 लाख 40 हजार 586 कार्ड धारक ही गेहूं ले पाए। 14 हजार 401 कार्ड धारक गेहूं लेने से वंचित रह गए थे।

-पिछले माह का भी मिलेगा राशन
जून माह में वितरित होने वाले राशन के दौरान जो कार्ड धारक मई माह में गेहूं नहीं ले पाए थे, उनको मई व जून दोनों का राशन मिलेगा। फेयर प्राइस वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष शीशपाल गोदारा ने बताया कि जो लोग पिछले माह गेहूं लेने से वंचित रहे हैं, उनको जून में दोनों माह का राशन दिया जाएगा।


जो लोग पिछले महीने गेहूं लेने से वंचित रह गए थे, उनको इस महीने दोनों माह का गेहूं वितरित किया जाएगा। कार्ड धारक किसी भी राशन डिपो पर जाकर राशन के आधार पर गेहूं ले सकते हैं।
विज्ञापन

-कप्तान सिंह, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें