सिरसा। जिले में 12वीं कक्षा परीक्षा परिणाम आए हुए एक माह से अधिक समय हो गया है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए डेट जारी कर दी है। ऐसे में अब युवा अपनी रुचि के अनुसार कॉलेज और यूनिवर्सिटी में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे हैं। सिरसा जिले के युवाओं के लिए चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय पहला विकल्प होता है। वहीं इसके बाद विद्यार्थी राजकीय नेशनल कॉलेज, राजकीय महिला कॉलेज, सीएमके स्नातकोत्तर कॉलेज व जेसीडी विद्यापीठ में यूजी व पीजी में दाखिला लेते हैं।
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के अंतर्गत 52 कॉलेज आते हैं। जिनमें सिरसा, फतेहाबाद, डबवाली, रानियां, चोपटा, कांलावाली, ऐलनाबाद, भट्टू व रतिया के कॉलेज भी सीडीएलयू से जुड़े हुए हैं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की पॉलिसी के अनुरूप कॉलेजों में नए कोर्स शुरू होने हैं। ऐसे में कॉलेजों में भी जल्द ही दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
राजकीय महिला महाविद्यालय
कोर्स, सीटें,
बीए, 430
बीबीए, 40
बीकॉम, 160
बीसीए, 120
राजकीय नेशनल महाविद्यालय
कोर्स, सीटों की संख्या
बीए, 1120
बीए ऑनर्स, 40
बीबीए, 40
बीकॉम, 240
सीडीएलयू में
कोर्स का नाम, सीटों की संख्या
बीएससी फिजिक्स, 30
बीएससी गणित, 40
बीएससी डाटा साइंस, 30
बीसीए, 60
बीएससी फूड साइंस, 30
बीएससी फैशन डिजाइन एंड लाइफ स्टाइल, 40
बीएससी फिजिक्ल, हेल्थ एंड स्पोर्ट्स, 60
बीकॉम, 120
बीबीए, 60
बीए जर्नलिज्म एंड मास कम्नयूकेशन, 40
बीए अर्थशास्त्र, 30
बीए सोशल वर्क, 40
बीए एलएलबी, 120
सीएमके कॉलेज
कोर्स का नाम, सीटों की संख्या
- बीए एडेड 1000
- बीकॉम एडेड 120
- बीकॉम सेल्फ फाइनेंस 80
- बीए मास कम्युनिकेशन 30
- बीए बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन 60
- एमए अर्थशास्त्र, 40
- एम पॉल साइंस, 50
- एमए अंग्रेजी 40
- एम हिंदी, 40
- एमए पंजाबी, 50
- एमकॉम, 120
फतेहाबाद में इस प्रकार है कॉलेज व सीटों की संख्या
राजकीय महाविद्यालय भट्टू कलां
कोर्स का नाम, सीटों की संख्या
- बीए, 230
- बीकॉम, 80
दुर्गा महाविद्यालय, टोहाना
- बीए, 160
- बीकॉम, 60
- बीसीए, 40
एमएमए कॉलेज
- बीए 800
- बीकॉम 290
- कंप्यूटर साइंस 40
- बीसीए 69
- एफडी 40
राजकीय महिला कॉलेज, भोड़ियाखेड़ा
- बीए 400
- बीकॉम, 160
आईजी कॉलेज टोहाना
- बीए, 480
- बीकॉम, 240
- बीसीए, 80
- बीबीए, 80
राजकीय महिला काॅलेज, रतिया
- बीए, 320
- बीकॉम, 80
राजकीय महिला कॉलेज, फतेहाबाद
- बीए, 160
- बीकॉम, 80