सिरसा। चतरगढ़पट्टी में आठवें सिलाई सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस सिलाई केंद्र में 25 लड़कियों ने फाॅर्म भरे और इनको सिलाई सिखाने के लिए नीलम रानी और कुसुम को नियुक्त किया गया। यह सिलाई केंद्र छह महीने बेटियों को सिलाई का प्रशिक्षण देगा। इस दौरान पांच सिलाई मशीन वितरित की गईं।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने कहा कि शिक्षित एवं खुशहाल बेटी हमारे देश व समाज का भविष्य होती हैं। जिस समाज में बेटियों का सम्मान नहीं हैं वह समाज तरक्की नहीं कर सकता। वह समाज कभी आगे नहीं बढ़ सकता क्योंकि बेटियां हमारे देश का गौरव हैं और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना हमारा कर्तव्य हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में प्राचीन काल से ही कन्या पूजन की प्रथा प्रचलित हैं तथा कन्या को देवी का स्वरूप माना गया हैं और कहा भी गया हैं कि जहां नारी का सम्मान होता हैं वहां देवी-देवता विराजमान रहते हैं। उन्होंने कहा आज हमारे उन्होंने कहा बेटियों को उनके माता पिता द्वारा बेटों के समान समझना चाहिए।
उन्हें सभी कार्य क्षेत्रों में समान अवसर प्रदान करना चाहिए ताकि उनका समाज में मान व सम्मान हो, जिस से उनका जीवन स्तर ऊंचा हो सके। साहुवाला ने कहा कि आज भारत सरकार बेटियों को शिक्षा व सुरक्षा के प्रति सभी को जागरूक कर रही हैं, जिससे देश के स्तर में सुधार हुआ है। एक सभ्य और शिक्षित समाज के निर्माण में मदद मिली है।
इस दौरान सचिव रिखिल नागपाल, कोषाध्यक्ष अमर साहुवाला, ललिता, डिंपल, शीतल, उशा, मंजू, चांदनी, रजनी, सोनम रानी, सुनीता सोनी, रचना, रूबी, कशीश, सोनिया, पुनिता, नीलम, रीना, गीता कौशल, ममता, मीनू, परमजीत, राखी, कौशल्या आदि मौजूद रहे।