फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी जोड़े की हिरासत बनी हिफाजत

Thu, 09 Oct 2014 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बस अड्डा चौकी पुलिस की मुस्तैदी के कारण सोनीपत के एक प्रेमी जोड़ा के अपहरण की वारदात विफल हो गई।
विज्ञापन


सोनीपत के कलाना गांव से फरार यह प्रेमी जोड़ा बुधवार रात को बस से सिरसा पहुंचा था।

यहां पर दोनों को महिला के परिजनों ने घेर लिया और उन्हें कार में डालकर ले जाने लगे, लेकिन पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया।

पुलिस ने प्रेमी जोडे़ को बापोली पुलिस के हवाले कर दिया है। महिला दो बच्चों की मां है। पुलिस के अनुसार, सोनीपत जिला के गांव कलाना निवासी प्रवीण कुमार का अपने ही गांव की मनीषा के साथ प्रेम प्रसंग था।

परिजनों ने मनीषा की शादी पानीपत के गांव चुलकाना निवासी मोहन लाल के साथ कर दी। इसके बाद भी प्रवीण व मनीषा का प्रेम प्रसंग जारी रहा।

मनीषा दो बच्चों की मां है। गत दिवस प्रवीण गांव चुलकाना पहुंचा। इसके बाद मनीषा व प्रवीण वहां से भागकर दिल्ली चले गए। परिजनों को इसका पता चला तो वे उनकी तलाश में जुट गए।
विज्ञापन


प्रेमी जोड़ा चुलकाना से भागकर दिल्ली पहुंचा और यहां से हरियाणा रोडवेज की बस में सवार होकर रात्रि दो बजे सिरसा अड्डे पर उतरे। अड्डा परिसर व नेशनल हाईवे पर एएसआई भूप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी।

करीब ढाई बजे मेन सड़क पर उन्हें महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। कुछ लोग दोनों को गाड़ी में डाल रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अपनी हिरासत में लिया।
विज्ञापन


प्रवीण कुमार ने पुलिस को सारी बात बताई। इसके बाद पुलिस ने पानीपत के बापोली थाना पुलिस से संपर्क साधा और घटनाक्रम की जानकारी दी।

लड़की के भाइयों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने थाने में रपट दर्ज करवाई हुई है। दोनों पक्ष मनीषा व प्रवीण को उनके हवाले करने की बात करने लगे।

इसके बाद शहर थाना प्रभारी सुरेशपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने संभावित वारदात को भांप लिया और मनीषा व प्रवीण को उनके घरवालों के हवाले नहीं किया। बापोली थाना पुलिस सिरसा पहुंची और बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने दोनों को उनके हवाले कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें