संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले के कई सरकारी स्कूलों में चहारदीवारी और शौचालयों की समस्या है। जिले में पंचायती राज विभाग ने शौचालय निर्माण और चहारदीवारी बनाने के लिए सबसे ज्यादा निविदाएं लगाईं हैं। विशेष रूप से डी प्लान का पैसा एडीसी और डीसी के माध्यम से सरकारी विभाग को जारी किया गया है। इससे स्कूलों में बेहतर व्यवस्था बनाई जाएगी। इसी कड़ी में समग्र शिक्षा अभियान के तहत डबवाली और चोपटा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में शौचालय और चहारदीवारी का निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन डी प्लान के पैसे से स्कूलों की स्थिति सुधारने में जुटा है। जहां कुछ स्कूल अपने स्तर पर बेहतर कार्य कर रहे हैं। कुछ स्कूलों को प्रशासन इस निधि के माध्यम से बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है। इसके तहत जिला परियोजना संयोजक की ओर से निविदा आमंत्रित की गई है।
-
यह हैं मुख्य प्रस्तावित कार्य
स्थान - निर्माण कार्य - लागत रुपये में
ऐलनाबाद में अमृतसर खुर्द का प्राथमिक विद्यालय - चहारदीवारी - 4,46,859
पन्नी वाला मोरिका ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय - शौचालय और चहारदीवारी - 7,59,108
गांव गंगा में बालिका प्राथमिक विद्यालय - शौचालय और चहारदीवारी - 7,90,797 रुपये
बास्केटबाल
खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी समग्र शिक्षा के बजट का प्रयोग किया जा रहा है। डबवाली सुकेराखेड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बास्केटबाल कोर्ट का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से 4,78,034 रुपये खर्च किए जाएंगे। इससे स्कूल के बच्चों को खेल की सुविधा मिल सकेगी।
-कोट्स
डी प्लान के तहत सरकारी विद्यालयों के लिए पैसा आया था। उसी के तहत स्कूलों में यह विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। -
मनमीत सिंह, परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा अभियान, सिरसा।