फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कार व बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर, पति-पत्नी व बेटी घायल

Sun, 02 Feb 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़ी दुघर्टनाग्रस्त कार।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोड़ी। गांव रोहन में कालांवाली-रोड़ी रोड पर कार व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपती और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों को पंजाब के मानसा में भर्ती करवाया गया है।

करीब एक साल पहले गांव रोहन के पास सिंचाई विभाग ने सड़क के बीच में से सरकारी खाल के लिए लाइन डाली थी। इसके बाद विभाग ने सड़क की मरम्मत नहीं करवाई। इस कारण पुलिया की जगह में गड्ढा हो चुका है। रविवार को दोपहर 2.30 बजे कार सवार मलकीत सिंह अपने परिजनों के साथ पंजाब के सरदूलगढ़ में शादी समारोह में जा रहा था।
विज्ञापन


बाइक पर गांव झंडा के गुरचरण सिंह अपनी पत्नी दर्शना कौर व बेटी जसबिंद्र के साथ पंजाब के जलालाबाद में आयोजित एक शादी समारोह में जा रहे थे। जैसे ही दोनों वाहन गांव रोहन के पास पुलिया के नजदीक पहुंचे तो कार व बाइक असंतुलित होकर आमने-सामने टक्कर गई। हादसे में गुरचरण सिंह, उसकी पत्नी दर्शना कौर व बेटी जसबिंद्र घायल हो गई। डायल 112 की टीम के एसआई सुभाष चंद्र व हरपाल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को पंजाब के सरदूलगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें मानसा रेफर कर दिया।
विज्ञापन




:::::::::::::::::::::::::

कई बार अधिकारियों को करवा चुका हूं अवगत

गांव रोहन के सरपंच प्रतिनिधि जगसीर सिंह ने बताया कि वह लंबे समय से इस पुलिया की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी के विभागीय अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक विभागीय अधिकारियों ने कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें