फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोषणा पत्र के वादे पूरे करें मुख्यमंत्री

Sat, 27 Feb 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय किसान संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जसवीर सिंह भाटी की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय के बाहर किसानों की ओर से दिया जा रहा धरना 11वें दिन में प्रवेश कर गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को किसान बलतेज सिंह नीलेयांवाली, भरपूर सिंह फौजी, वकील सिंह मौजगढ़, कुलदीप सिंह देसूजोधा, मलकीत सिंह बराड़ डबवाली, मनजीत कौर फुल्लो, अजमेर कौर फुल्लो व बलजीत सिंह नंबरदार फुल्लो आदि भूख हड़ताल पर बैठे। धरनारत सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।

जसवीर सिंह भाटी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। खासकर किसानों में सरकार के खिलाफ काफी नाराजगी है क्योंकि सरकार किसानों की दशा सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही।
विज्ञापन


चुनावों से पूर्व भाजपा ने अपने मनोहर घोषणा पत्र में किसान हित में कई वादे किए थे जिन्हें पूरा नहीं किया गया। इनमें स्वामीनाथन आयेाग की रिपोर्ट लागू करने, हरित व सफेद क्रांति के बाद नीली क्रांति लाने, किसानों के कर्ज माफ करने, टपका सिंचाई संबंधी वायदे प्रमुख है।

उन्होंनेे मांग उठाई कि प्रदेश सरकार अगर किसानों का भला करना चाहती है तो उन्हें गिरदावरी के अनुसार 30 हजार प्रति एकड़ मुआवजा जल्द दिया जाए।

डॉ. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए व सभी बैंकों के कर्ज माफ किए जाएं। उनके अलावा बलजीत कौर हैबुआना, बूटा सिंह देसूजोधा, दरबारा सिंह श्ेारगढ़, आद राम, करनैल सिंह ओढ़ां, लखविंद्र सिंह अलीकां, मुकंद सिंह, परमजीत सिंह माखा व बूटा सिंह ने भी विचार रखे।

इस अवसर पर गोपीराम, जग सिंह, राम प्रताप, रामप्रकाश, कुलवीर सिंह, गुरतेज सिंह, गुरलाभ, राम लाल भाखर, बिहारी डुडी, आत्मा राम, प्रह्लाद रत्ताखेड़ा, प्रेम कुमार, राहुल, रणजीत सिंह, मंदर, जसवंत सिंह, हरमंदर सिंह, ओमप्रकाश, हनुमान सुथार, अश्विनी मैहता, जसविंद्र बराड़, बलतेज प्रधान, नसीब कौर, वीरपाल कौर, कुलवंत कौर, मक्खन सिंह, बिंद्र सिंह जोगेवाला सहित कई गांवों से भारी संख्या में किसानों ने धरने में भाग लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें