फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शिविर में पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला

विज्ञापन
सिरसा। सीडीएलयू के विद्या​​र्थियों को कानून की जानकारी देते हुए मुख्याति​थि। प्रवक्ता
विज्ञापन
सिरसा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कानूनी जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। शुक्रवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के विधि विभाग में जागरूकता शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पर्यावरण संरक्षण सलाहकार मित्रसेन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन






जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि डीएलएसए सिरसा की ओर से हार्वेस्टिंग सद्भाव: प्रदूषण मुक्त खेतों के लिए कानूनी जागरूकता योजना के तहत इस जागरूकता शिविर आयोजित किया गया था। शिविर में पॉश एक्ट , मोटर वाहन अधिनियम और पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कार्यक्रम का आयोजन विधि विभाग की पर्यावरण संरक्षण समिति एवं विस्तार एवं जनसंपर्क समिति के तत्वावधान में डॉ. विकास पूनिया और डॉ. ज्योत्सना चौधरी द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. उमेद सिंह ने की। कृषि विभाग से एसडीओ राकेश, सिविल अस्पताल के डॉ. पुनीत अग्रवाल, डिप्टी एलएडीसी केएस गिल, सहायक एलएडीसी दविंद्र कौर ने उपस्थित विद्यार्थियों को पराली जलाने के दुष्प्रभावों और अन्य कानूनी विषयों की जानकारी दी।
विज्ञापन


पॉलिटेक्निक कॉलेज के डॉ. अमन की ओर से प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की गई, जिसमें कुल 93 छात्रों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति निशुल्क कानूनी सलाह प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें