फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खेत में मिला था शव, हत्या की आशंका के बाद शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। गांव चोरमार खेड़ा के खेतों में करीब पांच दिन पहले एक व्यक्ति का शव बरामद होने के बाद व्यक्ति की हत्या की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने गांव में पहुंचकर मृतक के परिजनों के साथ-साथ अन्य लोगों से भी पूछताछ करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में अभी तक फिलहाल हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं है, लेकिन पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में थाना में रपट दर्ज की है।
दरअसल 25 जुलाई को गांव चोरमार खेड़ा निवासी करीब 60 वर्षीय रेशम सिंह का शव उसके ही खेत में पड़ा मिला था। लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रेशम सिंह का पिछला गांव मसीतां था जबकि वह करीब 30 वर्षों से अपने ससुराल गांव चोरमार खेड़ा में रह रहा था।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे ने संदेह व्यक्त किया कि उसके चाचा की हत्या हुई है। इसके बाद ओढां थाना प्रभारी ब्रह्मप्रकाश ने गांव चोरमार खेड़ा में मृतक की पत्नी, बेटों और गांव के अन्य लोगों से पूछताछ की। मृतक के बेटों ने पुलिस को बताया कि उनके पिता ज्यादातर खेत में ही रहते थे और घर से खाना ले जाते थे।
शुक्रवार को उन्हें खेत पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके पिता रेशम सिंह खेत में मृत अवस्था में पड़े हैं। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटों ने पुलिस को बताया कि उनके पिता की मौत संभवत: दौरा पड़ने से हुई है। वहीं गांव में यह भी चर्चा है कि रेशम सिंह व उसके परिजनों के बीच गांव मसीतां में स्थित रेशम के हिस्से की जमीन के लिए कुछ कहासुनी चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें