फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण की सबसे बड़ी विशेषता सीखना और सिखाना है : धनखड़

Sun, 10 Sep 2023 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में प्र​शिक्षण ​शिविर में दीप प्रज्वलित करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़।   संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में रविवार को सिरसा लोकसभा स्तर के प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने अल्पकालीन विस्तारकों को संगठनात्मक व आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके साथ उन्हें व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण मंत्र दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशिक्षण को सीखने और सिखाने की सबसे बड़ी विशेषता बताया। उन्होंने कहा कि सभी अल्पकालीन विस्तारक फील्ड में जाकर पार्टी की नीतियों, केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं, राज्य सरकार के कार्यों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि भाजपा के अल्पकालीन विस्तारक मिशन 2024 के लिए पार्टी की मजबूत आधारशिला रखेंगे। पूरे प्रदेश में पार्टी के 4400 अल्पकालीन विस्तारक दो दिन के प्रशिक्षण के बाद पांच दिनों तक शक्ति केंद्रों पर रहेंगे। वहां पर बूथों को और अधिक मजबूत करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी ने योजना तैयार की है कि हजारों की संख्या में हमारे अल्पकालिक विस्तारक सात दिन का समय दान करेंगे। वे सभी शक्ति केंद्र के बूथों पर जाकर भाजपा के बूथ स्तरीय पदाधिकारियों से मिलेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वहां के राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों का अध्ययन करते हुए वहां के लोगों से मिलेंगे तथा केंद्र व राज्य सरकार की अब तक की उपलब्धियों को बताएंगे। इस अभियान में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में समय देंगे।

सांसद सुनीता दुग्गल ने कार्यशाला में अपने विचार रखते हुए संगठन विस्तारक योजना के उद्देश्यों के बारे में चर्चा की। केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने विस्तारकों से कहा कि संगठन की मजबूती के लिए वे तन-मन-धन से कार्य करते हुए हर घर में पहुंचे।
विज्ञापन


यह रहे मौजूद

जिला अध्यक्ष सिरसा व चेयरमैन आदित्य देवीलाल, चेयरमैन रविंद्र बलियाला, फतेहाबाद जिला अध्यक्ष बलदेव गिरोहा, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, जगदीश चोपड़ा, अमरपाल राणा, यतींद्र सिंह, गोबिंद कांडा, देव कुमार शर्मा, रेनू शर्मा, गंगा सागर केहरवाला, अमन चोपड़ा सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें