फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: इंतकाल की एवज में रिश्वत लेने वाला आरोपी पटवारी पहुंचा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जमीन के इंतकाल की एवज में दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए पटवारी परमजीत को मंगलवार दोपहर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सोमवार शाम को एनसीबी ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

आरोपी पटवारी 2023 में विभाग से सेवानिवृत हो चुका था। इसके बाद उसने विभाग से दो साल की एक्सटेंशन ले ली थी। जानकारी के अनुसार, गांव शहीदांवाली निवासी किसान अनिल कुमार अपनी जमीन का गांव के पटवारी परमजीत निवासी भगत सिंह कॉलोनी सिरसा से इंतकाल कराने के लिए गया था।
पटवारी परमजीत ने इंतकाल की एवज में दो हजार रुपये की रिश्वत मांगी। अनिल कुमार ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो सिरसा के प्रभारी डीएसपी अमित बेनीवाल से की। सोमवार को अमित बेनीवाल ने डीसी शांतनु शर्मा के संज्ञान में यह मामला लाया। इसके बाद डीसी ने जिला वन अधिकारी सतीश कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया। सोमवार शाम को अनिल कुमार पटवार भवन में पटवारी परमजीत के कमरे में गया। परमजीत ने अनिल कुमार से जैसे ही दो हजार रुपये रिश्वत राशि ली तो एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन





वर्जन : आरोपी पटवारी परमजीत को 2 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए सोमवार को रंगे हाथों पकड़ा गया था। आरोपी ने इंतकाल की एवज में यह राशि शिकायतकर्ता से मांगी थी। मंगलवार दोपहर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। - अमित बेनीवाल, डीएसपी, एंटी करप्शन ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें