फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दुकान के ताले तोड़कर मोबाइल चुराने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Dec 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी पुलिस टीम के साथ
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए कालांवाली और साइबर सेल की टीम ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किए गए नौ मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान जिला फरीदाबाद के गांव शेखपुर बुद निवासी काला सिंह के रूप में हुई है। आजकल वह जिला फिरोजपुर पंजाब के हबीबवाला क्षेत्र में रह रहा था।
विज्ञापन


सीआईए कालांवाली के निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव लकड़ांवाली निवासी रंजीत सिंह ने एक दिसंबर को दुकान में चोरी की शिकायत दी थी। इसमें रंजीत ने बताया कि वह नए मोबाइल बेचने के साथ ही पुराने मोबाइल की मरम्मत भी करते हैं। उसकी दुकान आरा रोड कालांवाली में है। वह 30 नवंबर की शाम सात बजे दुकान बंद करके घर गए थे। अगले दिन सुबह उनके पड़ोसी ने फाेन कर बताया कि दुकान का ताला टूटा और शटर खुला पड़ा है।

इसके बाद वह दुकान पर पहुंचा और जांच की तो पता चला कि सुधारने के लिए रखे गए कई मोबाइल चोरी हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इस मामले की जांच कर सीआईए कालांवाली और साइबर सेल की टीम ने आरोपी काला सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें